Breaking News: आज की बड़ी खबरें 23 जून 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 23 Jun 2025 3:07 PM IST
विकसित गोवा 2047 पर सीएम प्रमोद सावंत ने दी प्रतिक्रिया
विकसित गोवा 2047 पर सीएम प्रमोद सावंत ने कहा, "पीएम मोदी के भारत 2047 के विजन के अनुरूप, राज्य 'विकसित' गोवा बनने की तैयारी कर रहा है। इस दिशा में छात्रों से विचार प्राप्त करने के लिए पहली कार्यशाला आयोजित की गई थी। हमें शिक्षकों और छात्रों से बहुत अच्छी प्रतिक्रिया मिली। विकसित गोवा @ 2047 का प्लान बहुत अच्छी तरह से हम तैयार कर सकेंगे।"
- 23 Jun 2025 2:55 PM IST
ठाकुरताल सहित 100 हेक्टेयर क्षेत्र में विकसित होगी आकर्षक जंगल सफारी
प्राकृतिक सौंदर्य से लबरेज और मदन महल की खूबसूरत पहाड़ियों से घिरे ठाकुरताल के नगर वन का जल्द शहर वासी दीदार कर सकेंगे। लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने रविवार को ठाकुरताल नगर वन व आसपास के वन क्षेत्रों का भ्रमण किया। उन्होंने पर्यटन की विकास योजना पर भी वृहद चर्चा की।
- 23 Jun 2025 2:45 PM IST
डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन व्यवस्था पटरी से उतरी, जगह-जगह लगने लगे कचरे के ढेर
शहर में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन व्यवस्था पूरी तरह से पटरी से उतर चुकी है। लोगों के घरों में एक-एक हफ्ते कचरा गाड़ी नहीं पहुंच रही है। हालत यह है कि लोगों को सड़कों पर कचरा फेंकने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
- 23 Jun 2025 2:35 PM IST
न्यू इंडिया इंश्योरेंस ने 19 साल पुरानी पॉलिसी होने के बाद भी बिल पेमेंट में कर दी कटौती
सालों पुरानी पॉलिसी होने के बाद भी बीमा कंपनी आम लोगों को पूरा भुगतान देने में पीछे है। सारे दस्तावेज देने के बाद भी बीमा अधिकारियों के द्वारा बिलों में कटौती का खेल जारी है।
- 23 Jun 2025 2:25 PM IST
Jabalpur News: उपकरणों के अभाव में अधूरी बोन मैरो ट्रांसप्लांट यूनिट, टेस्टिंग के लिए दूसरे शहर पर निर्भर मरीज
नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज में स्थापित बोन मैरो ट्रांसप्लांट यूनिट में पहला सफल प्रत्यारोपण तीन माह पहले हुआ था। जैसे-तैसे मशीनरी और संसाधन अरेंज कर यूनिट की शुरुआत तो हो गई, लेकिन आज भी उपकरणों के अभाव में यूनिट अधूरी है। फ्लाे साइटोमेट्री जैसी जांच न होने से मरीज दूसरे शहर पर निर्भर हैं।
- 23 Jun 2025 2:15 PM IST
प्लेटफाॅर्म के लिए ढूंढना पड़ता है रास्ता, हर तरफ गार्डन और वाहन आते हैं नजर
तीन साल पहले रेलवे, जिला प्रशासन के साथ नगर निगम की टीम ने संयुक्त निरीक्षण कर मालगोदाम की ओर पार्किंग व ट्रैफिक सिस्टम का प्लान तैयार किया। इसकी कार्य योजना में यह शामिल किया गया कि मालगोदाम मुख्य मार्ग पर एक भी दुकान नहीं लगेगी।
- 23 Jun 2025 2:05 PM IST
Satna News: शराब के नशे में एएसआई का वीडियो वायरल, लाइन अटैच
कोलगवां थाने में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) गणेश रावत को ड्यूटी के दौरान शराब पीना भारी पड़ गया। सोशल मीडिया में शराब के नशे में ड्यूटी करने का वीडियो वायरल होने के बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए एडिशनल एसपी सिटी शिवेश सिंह ने एएसआई गणेश रावत को निलंबित कर लाइन अटैच कर दिया।
- 23 Jun 2025 1:55 PM IST
सर्पदंश, एक्सीडेंट, फांसी और जहर से एक मासूम समेत छह लोगों की मौत
देहात थाना क्षेत्र के भैसादंड में एक युवक काे सांप ने डंस लिया था। बेहोशी की हालत में उसे जिला अस्पताल लाया गया था, जहां उसकी मौत हो गई। सर्पदंश की दूसरी घटना हर्रई के मेढ़की की है।
- 23 Jun 2025 1:45 PM IST
गलघोंटू का कहर..दूसरे बच्चे ने भी तोड़ा दम, दो बच्चों का चल रहा इलाज
डिप्थीरिया वायरल (गलघोंटू) के संक्रमण से पीड़ित दूसरे बच्चे ने भी शनिवार देर रात दम तोड़ दिया। इससे पहले बुधवार को तामिया से जिला अस्पताल लाते वक्त 6 साल के राजकुमार ने दम तोड़ दिया था।
- 23 Jun 2025 1:42 PM IST
उपचुनाव परिणाम 2025
गुजरात की कडी और विसावदर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के नतीजों का एलान हो गया है। कडी सीट से बीजेपी उम्मीदवार राजेन्द्रकुमार (राजुभाई ) दानेश्वर चावडा की जीत हुई है। उन्होंने कांग्रेस के रमेशभाई चावड़ा को 39452 वोटों से मात दी है।
बात करें विसावदर सीट की तो यहां से आम आदमी पार्टी ने जीत दर्ज की है। ईटालीया गोपाल ने बीजेपी के उम्मीदवार को 17554 वोटों से धूल चटा दी है।
Created On :   23 Jun 2025 8:00 AM IST