Breaking News: आज की बड़ी खबरें 23 नवंबर 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 23 Nov 2025 9:21 AM IST
भारत और दक्षिण अफ्रीका की क्रिकेट टीमें दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन के लिए असम के गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम पहुंचीं
भारत और दक्षिण अफ्रीका की क्रिकेट टीमें दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन के लिए गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम पहुंचीं। पहले दिन का खेल खत्म होने पर दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 81.5 ओवर में 247/6 था।
- 23 Nov 2025 9:02 AM IST
आज सुप्रीम कोर्ट से रिटायर हो रहे हैं सीजेआई गवई
भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) बीआर गवई आज सुप्रीम कोर्ट से रिटायर हो रहे हैं। 24 नवंबर को राष्ट्रपति भवन में जस्टिस सूर्यकांत भारत के 53वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ लेंगे।
- 23 Nov 2025 8:45 AM IST
दक्षिण अफ्रीका ने अमेरिका को दिखाया आईना
दक्षिण अफ्रीकी सरकार ने एक बार फिर डोनाल्ड ट्रंप को आईना दिखाते हुए कहा कि राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा जी-20 की अगली अध्यक्षता किसी अमेरिकी दूतावास के प्रतिनिधि को नहीं सौंपेंगे। ये फैसला ट्रंप के शिखर सम्मेलन बहिष्कार के बाद लिया गया है
- 23 Nov 2025 8:33 AM IST
भारत और फ्रांस की दोस्ती अमर रहे- मैक्रों
फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि धन्यवाद मेरे मित्र नरेंद्र मोदी। देश तब मजबूत होते हैं जब वे साथ मिलकर आगे बढ़ते हैं। भारत और फ्रांस की दोस्ती अमर रहे।
- 23 Nov 2025 8:18 AM IST
मोदी और मैक्रों की जोहान्सबर्ग में हुई मुलाकात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में चल रहे जी 20 सम्मेलन में हुई मुलाकात , कई अहम मुद्दों पर हुई चर्चा
- 23 Nov 2025 8:14 AM IST
डॉ. बीआर अंबेडकर सेंट्रल लाइब्रेरी में फेस रिकग्निशन सिस्टम के तोड़े
दिल्ली में जेएनयू विश्वविद्यालय में डॉ. बीआर अंबेडकर सेंट्रल लाइब्रेरी में फेस रिकग्निशन सिस्टम के तोड़े जाने से पूरी यूनिवर्सिटी में बवाल मचा हुआ है
Created On :   23 Nov 2025 8:00 AM IST












