Breaking News: आज की बड़ी खबरें 25 अक्टूबर 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 25 Oct 2025 8:16 AM IST
म्यांमार को वित्तीय खुफिया जानकारी के इस्तेमाल, अंतरराष्ट्रीय सहयोग और अवैध संपत्तियों की जब्ती पर और अधिक काम करने की जरूरत है।
ईरान ने 2018 में समाप्त हुए अपने एक्शन प्लान को अब तक पूरा नहीं किया है। हालांकि उसने अक्टूबर 2025 में संयुक्त राष्ट्र के एक आतंक वित्तपोषण से जुड़े कानून को अनुमति दी है, लेकिन एफएटीएफ के मुताबिक अब भी कई प्रमुख कमियां बाकी हैं। म्यांमार को वित्तीय खुफिया जानकारी के इस्तेमाल, अंतरराष्ट्रीय सहयोग और अवैध संपत्तियों की जब्ती पर और अधिक काम करने की जरूरत है।
- 25 Oct 2025 8:15 AM IST
नेपाल समेत 18 देश ग्रेलिस्ट में बरकरार
एफएटीएफ ने नेपाल, अल्जीरिया, अंगोला, बुल्गारिया, कैमरून, कोट डी आइवोर, डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो, केन्या, लाओस, मोनाको, नामीबिया, दक्षिण सूडान, सीरिया, वेनेज़ुएला, वियतनाम सहित 18 देशों की प्रगति की समीक्षा की। इसमें नेपाल को फरवरी 2025 में ग्रेलिस्ट में रखा गया था। देश ने एफएटीएफ और एशिया पैसिफिक ग्रुप (एपीजी) के साथ मिलकर अपने एएमएल/सीएफटी सिस्टम को मजबूत करने का वादा किया है।
- 25 Oct 2025 8:02 AM IST
एफएटीएफ ने जारी की नई रिपोर्ट, उत्तर कोरिया, ईरान और म्यांमार को दोबारा ब्लैकलिस्ट में रखा
दुनियाभर में मनी लॉन्ड्रिंग और आतंक वित्तपोषण पर नजर रखने वाली संस्था एफएटीएफ ने अपनी नई रिपोर्ट में उत्तर कोरिया, ईरान और म्यांमार को दोबारा ब्लैकलिस्ट में रखा
Created On :   25 Oct 2025 7:57 AM IST












