Breaking News: आज की बड़ी खबरें 26 अगस्त 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 26 Aug 2025 1:35 PM IST
बाजार में भारी भीड़, जाम में फंसे रहे सैकड़ों वाहन
हरतालिका तीज और गणेश चतुर्थी की खरीददारी को लेकर मुख्य बाजार में भारी भीड़ रही। भीड़ का ये सिलसिला देर शाम तक नहीं थमा। इस दौरान वाहनों का जाम लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया।
- 26 Aug 2025 1:25 PM IST
बुजुर्ग मरीज को खाट पर लेकर डॉक्टर के पास पहुंचे ग्रामीण
कोठी ब्लाक के गुलवा और मनकहरी जैसे दो बड़े गांवों को जोडऩे वाली मिट्टी की एक किलोमीटर लंबी नदी रोड अबकि धारदार बारिश में बह गई। हालत कितनी बदतर है, अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि सोमवार को गंभीर रुप से बीमार गुलुवा गांव के 72 वर्षीय बुजुर्ग रामगुन कुशवाहा को ग्रामीण खाट पर लेकर लगभग एक किलोमीटर दूर डॉक्टर के पास ले गए।
- 26 Aug 2025 1:15 PM IST
मध्यप्रदेश में आज 26-अगस्त-2025 को डीजल की कीमत
मध्य प्रदेश में डीज़ल का कारोबार औसतन 92.78 रुपये प्रति लीटर पर हो रहा है। कल, 25 अगस्त 2025 से मध्य प्रदेश में डीज़ल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। मध्य प्रदेश में डीज़ल की कीमतें पिछले महीने 31 जुलाई, 2025 को औसतन 92.78 रुपये प्रति लीटर पर बंद हुईं, जो उस महीने अपरिवर्तित रहीं।
- 26 Aug 2025 1:05 PM IST
गुजरात में पीएम मोदी ने किया लोगों को संबोधित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, " भारत के पास प्रजातंत्र की शक्ति है। भारत के पास प्रजातंत्र का फ़ायदा है। हमारे पास कुशल कार्यबल का बहुत बड़ा पूल भी है इसलिए ये हमारे हर साथी के लिए जीत की स्थिति बनाता है। आज सुज़ुकी जापान भारत में मैन्युफैक्चरिंग कर रही है, और यहां बनी गाड़ियां वापस जापान को एक्सपोर्ट की जा रही हैं। यह भारत और जापान के रिश्तों की मजबूती का प्रतीक तो है ही, साथ ही भारत को लेकर ग्लोबल भरोसे को भी दर्शाता है। एक तरफ मारुति सुजुकी जैसे कंपनियां मेक इन इंडिया की ब्रैंड ऐंबैसडर बन गई है। लगातार 4 साल से मारुति भारत की सबसे बड़ी कार एक्सपोर्टर है। आज से EV एक्सपोर्ट को भी उसी स्केल पर ले जाने की शुरुआत हो रही है। अब दुनिया के दर्जनों देशों में जो EV चलेगी उसमें लिखा होगा मेक इन इंडिया।"
- 26 Aug 2025 1:05 PM IST
मध्यप्रदेश में आज 26-अगस्त-2025 को पेट्रोल की कीमत
मध्य प्रदेश में पेट्रोल का औसत मूल्य 107.43 रुपये प्रति लीटर है। कल, 25 अगस्त 2025 से मध्य प्रदेश में कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। मध्य प्रदेश में पेट्रोल की कीमतें पिछले महीने 31 जुलाई, 2025 को औसतन 107.43 रुपये प्रति लीटर पर बंद हुईं, जो उस महीने अपरिवर्तित रहीं।
- 26 Aug 2025 12:47 PM IST
गुजरात में पीएम मोदी ने लोगों को किया संबोधित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, " 13 किशोरावस्था का आरांभ होता है और किशोरावस्था पंख फैलाने का कालखंड होता है। सपनों की उड़ान भरने का कालखंड होता है। मुझे खुशी है कि आज मारुति अपनी किशोरावस्था में प्रवेश कर रही है। गुजरात में मारुति के किशोरावस्था में प्रवेश का मतलब है कि आने वाले समय में मारुति नए उत्साह और ऊर्जा के साथ आगे बढ़ेगी।"
- 26 Aug 2025 12:43 PM IST
गुजरात में पीएम मोदी ने लोगों को किया संबोधित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा," भारत की सफलता की कहानी के बीज करीब 13 साल पहले बोए गए थे। 2012 में जब मैं गुजरात का मुख्यमंत्री था, तब मैंने मारुति सुज़ुकी को हंसलपुर में जमीन अलॉट की थी। विजन उस समय भी आत्मनिर्भर भारत का था, मेक इन इंडिया का था। हमारे तब के प्रयास आज देश के संकल्पों को पूरा करने में इतनी बड़ी भूमिका निभा रहे हैं।"
- 26 Aug 2025 12:38 PM IST
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अहमदाबाद में किया गया सम्मानित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अहमदाबाद में सम्मानित किया गया, जहां उन्होंने गुजरात स्थित टीडीएस लिथियम-आयन बैटरी प्लांट में हाइब्रिड बैटरी इलेक्ट्रोड के स्थानीय उत्पादन की शुरुआत के साथ भारत के बैटरी इकोसिस्टम के अगले चरण का उद्घाटन किया। यह प्लांट तोशिबा, डेंसो और सुजुकी का एक संयुक्त उद्यम है। सुजुकी मोटर कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष एवं प्रतिनिधि निदेशक तोशीहिरो सुजुकी और गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी उपस्थित हैं।
- 26 Aug 2025 12:08 PM IST
'मतदाता अधिकार यात्रा' पर बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने दिया बयान
'मतदाता अधिकार यात्रा' पर बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा, " ये अधिकार छीनने वाले लोग हैं। अपने दल के अंदर बंधुआ मजदूर बनाने वाले राहुल गांधी और तेजस्वी यादव जी अपने दल में जो लोकतंत्र नहीं ला सकते। ये लोकतंत्र के लिए खतरा है। ये परिवारतंत्र को स्थापित करना चाहते हैं और बिहार लोकतंत्र की धरती है बिहार कभी नहीं स्वीकारेगा। इनका 2010 से भी खराब परिणाम इस बार आने की संभावना है। ये कितना भी दौड़ लगा ले तब भी कुछ नहीं होने वाला है।"
- 26 Aug 2025 11:51 AM IST
AAP नेता सौरभ भारद्वाज के खिलाफ ईडी की छापेमारी पर दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और AAP नेता आतिशी ने दिया बयान
AAP नेता सौरभ भारद्वाज के खिलाफ ईडी की छापेमारी पर दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और AAP नेता आतिशी ने कहा, "एक RTI कार्यकर्ता ने CIC का आदेश निकलवाया कि दिल्ली विश्वविद्यालय को प्रधानमंत्री मोदी की डिग्री दिखानी पड़ेगी। डिग्री दिखाने के बजाय विश्वविद्यालय CIC के आदेश के खिलाफ हाईकोर्ट चला गया। पूरा देश जानना चाहता है कि यह कैसा विश्वविद्यालय है जिसको इस बात पर गर्व नहीं है कि प्रधानमंत्री मोदी दिल्ली विश्वविद्यालय से पढ़े हैं। इस मुद्दे से ध्यान भटकाने के लिए सौरभ भारद्वाज के घर पर फर्जी ईडी के छापे मारे जा रहे हैं।"
Created On :   26 Aug 2025 8:00 AM IST