Breaking News: आज की बड़ी खबरें 26 फरवरी 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें
Live Updates
- 26 Feb 2025 9:34 AM IST
नोए़डा महाशिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़े श्रद्धालु , सुरक्षा व्यवस्था को लेकर किए गए विशेष इंतजाम
महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर देशभर के शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। शिवालयों के कपाट सुबह 5 बजे खोले गए, लेकिन इसके पहले ही सुबह 4 बजे से श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गई थीं।
- 26 Feb 2025 9:08 AM IST
इंडोनेशिया में भूकंप
इंडोनेशिया में बुधवार सुबह शक्तिशाली भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिसकी तीव्रता 6.1 मापी गई। यह भूकंप उत्तरी सुलावेसी प्रांत के पास समुद्र में आया जिसकी गहराई लगभग 10 किलोमीटर (6.2 मील) थी।
- 26 Feb 2025 9:07 AM IST
हरियाणा का मौसम
हरियाणा में आज का आधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाएगा।
- 26 Feb 2025 8:59 AM IST
बीजेपी सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने दी शिवरात्रि की शुभकामनाएं
महाशिवरात्रि अवसर पर भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा, "शिवरात्रि भारतीय संस्कृति का बहुत बड़ा पर्व है। आज दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और मैंने दिल्ली के गौरी शंकर मंदिर में पूजा-अर्चना की है। महाशिवरात्रि का पर्व सभी के लिए मंगलमय हो। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत प्रगति करे, यही कामना हमने प्रभु शिव से की है। पीएम मोदी के नेतृत्व और रेखा गुप्ता के मार्गदर्शन में दिल्ली बहुत जल्दी विकसित हो, प्रभु से यही कामना है।
- 26 Feb 2025 8:50 AM IST
महाकुंभ का आज आखिरी दिन महाशिवरात्रि पर्व पर लाखों की संख्या में जुटे श्रद्धालु, की गई पुष्प वर्षा
दुनिया के सबसे बड़े आयोजन महाकुंभ का बुधवार को आखिरी दिन है। श्रद्धालु आखिरी पवित्र स्नान में शामिल होने के लिए त्रिवेणी संगम पर पहुंचे। यहां श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा की गई।
- 26 Feb 2025 8:44 AM IST
सीएम रेखा गुप्ता ने दी महाशिवरात्रि की बधाई
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, "मेरी ओर से समस्त भारतवासियों को शिवरात्रि के इस महापर्व की बहुत सारी शुभकामनाएं और बधाई। मैं प्रार्थना करती हूं कि भोलेनाथ और मां गौरा का आशीर्वाद हम सभी पर बना रहे और दिल्ली और देश तरक्की करें।
- 26 Feb 2025 8:35 AM IST
महाकुंभ 2025 महाशिवरात्रि के पुण्य स्नान की मॉनिटरिंग कर रहे सीएम योगी
गोरखनाथ मंदिर स्थित स्थित नियंत्रण कक्ष से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पुण्य स्नान की मॉनिटरिंग कर रहे हैं और अधिकारियों को जरूरी निर्देश दे रहे हैं। महाकुंभ के अंतिम मुख्य स्नान पर श्रद्धालु भारी तादाद में जुटे हैं। महाशिवरात्रि के अवसर पर महाकुंभ में पवित्र अनुष्ठान में भाग लेने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है।
- 26 Feb 2025 8:29 AM IST
जम्मू-कश्मीर का तापमान
जम्मू-कश्मीर में आज का अधिकतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाएगा। वहीं, न्यूनतम तापमान -2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाएगा।
- 26 Feb 2025 8:15 AM IST
दिल्ली का तापमान
दिल्ली में आज का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाएगा। वहीं, न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाएगा।
- 26 Feb 2025 8:13 AM IST
सीएम योगी ने सुनी लोगों की समस्याएं
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'जनता दर्शन' के दौरान लोगों की समस्याएं सुनीं।
Created On :   26 Feb 2025 8:00 AM IST