Breaking News: आज की बड़ी खबरें 3 जुलाई 2025 हिंदी न्यूज लाइव

आज की बड़ी खबरें 3 जुलाई 2025 हिंदी न्यूज लाइव
03 जुलाई 2025 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।

Live Updates

  • 3 July 2025 8:39 AM IST

    आंध्र प्रदेश सीएम नायडू ने जगन मोहन रेड्डी पर अमानवीय राजनीति करने का आरोप लगाया

    आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने बुधवार को वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष वाईएस जगन मोहन रेड्डी पर अमानवीय राजनीति करने का आरोप लगाया। सीएम चंद्रबाबू नायडू ने जगन मोहन रेड्डी पर यह आरोप पार्टी के मृतक कार्यकर्ता सिंगैया की पत्नी से मुलाकात पर लगाया। नायडू ने जगन मोहन रेड्डी पर सिंगैया के हिट एंड रन मामले के बाद उनके अमानवीय कवर-अप के लिए मृतक पत्नी का इस्तेमाल करने के लिए जगन मोहन रेड्डी की आलोचना की।

  • 3 July 2025 8:16 AM IST

    दिल्ली में कांवड़ यात्रा के मार्ग पर दुकानदारों को नेम प्लेट लगाना अनिवार्य नहीं- मेयर राजा इकबाल सिंह

    दिल्ली के मेयर राजा इकबाल सिंह ने स्पष्ट किया है कि कांवड़ यात्रा के दौरान दुकानदारों के लिए नेम प्लेट लगाना अनिवार्य नहीं है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में कोई फैसला नहीं लिया गया है। उन्होंने दुकानदारों से स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने की अपील की है ताकि कांवड़ यात्री दुकानों पर रुककर जलपान कर सकें। यह सुनिश्चित करने के लिए कि यात्रा सुगम और सुरक्षित रहे, दिल्ली सरकार और एमसीडी की ओर से विशेष मार्गों पर साफ-सफाई, सैनिटेशन और अन्य सुविधाओं की व्यवस्था की जा रही है।

  • 3 July 2025 8:12 AM IST

    कोविड-19 टीकाकरण का अचानक मृत्यु से कोई संबंध नहीं- विशेषज्ञ

    कर्नाटक में मई-जून माह के दौरान 20 लोगों की हार्ट अटैक से मौत हो गई। इनमें अधिकतर युवा थे, जिनकी उम्र 25 से 30 साल बताई जा रही है। अब इन मौतों को कोविड-19 की वैक्सीन से जोड़कर देखा जा रहा है। तरह-तरह की अफवाहों को चेन्नई स्थित राष्ट्रीय महामारी विज्ञान संस्थान के निदेशक मनोज मुरहेकर ने खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 टीकाकरण का अचानक मृत्यु से कोई संबंध नहीं है।

  • 3 July 2025 8:02 AM IST

    त्रिपुरा में बारिश के बाद भूस्खलन से बाधित रेल सेवा बहाल

    त्रिपुरा में बारिश के बाद भूस्खलन से रेल परिचालन में आई बाधा खत्म हो गई है। रेल सेवाओं को दोबारा बहाल कर दिया गया है। त्रिपुरा के परिवहन मंत्री सुशांत चौधरी ने बुधवार को पत्रकारों से बात करते हुए स्पष्ट किया कि एक सप्ताह से अधिक समय तक बाधित रहने के बाद त्रिपुरा में रेल सेवाएं पूरी तरह से बहाल हो गई हैं। इसके साथ ही राज्य में सामान्य परिचालन फिर से शुरू हो गया है।

Created On :   3 July 2025 8:00 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story