Breaking News: आज की बड़ी खबरें 26 सितंबर 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 26 Sept 2025 12:30 PM IST
निफ्टी में 127 अंकों की गिरावट
देश का शेयर बाजार (Share Market) कारोबारी सप्ताह के पाचवें और आखिरी दिन (26 सितंबर 2025, शुक्रवार) गिरावट के साथ खुला। फिलहाल नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 127.75 अंक यानि कि 0.51 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,763.10 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
- 26 Sept 2025 12:24 PM IST
सेंसेक्क्स में 366 अंकों की गिरावट
देश का शेयर बाजार (Share Market) कारोबारी सप्ताह के पाचवें और आखिरी दिन (26 सितंबर 2025, शुक्रवार) गिरावट के साथ खुला। फिलहाल बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 366.01 अंक यानि कि 0.45 प्रतिशत की गिरावट के साथ 80,793.67 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
- 26 Sept 2025 12:06 PM IST
मंडी में भाजपा के नए पार्टी कार्यालय का शुभारंभ, जयराम ठाकुर ने लेह हिंसा पर कार्रवाई की मांग की
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले मे भारतीय जनता पार्टी के नए जिला कार्यालय का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर मौजूद रहे।
- 26 Sept 2025 11:53 AM IST
फिल्म 'अमर सिंह चमकीला' का विदेशों में जलवा, एमी अवॉर्ड्स के लिए नोमिनेट हुए दिलजीत दोसांझ, इम्तियाज अली के लिए कही ये बात
एमी अवॉर्ड मनोरंजन जगत के सबसे बड़े अवॉर्ड मे से एक हैं। इस अवॉर्ड फंक्शन में हर कैटेगरी में अवॉर्ड्स दिए जाते हैं। इसी बीच इंटरनेशनल एमी अवार्डस के लिए नॉमिनेशन का ऐलान हो गया है। एक्टर को एमी अवॉर्ड्स के लिए नॉमिनेट किया गया है। इसकी जानकारी दिलजीत ने सोशल मीडिया पर दी है। दिलजीत की परिणीति चोपड़ा के साथ फिल्म अमर सिंह चमकीला नेटफ्लिक्स पर आई थी। इस फिल्म को लोगों ने बहुत पसंद किया था। नेटफ्लिक्स पर इनसे कई रिकॉर्ड भी तोड़ दिए थे।
- 26 Sept 2025 11:36 AM IST
एक बार फिर न्यूजीलैंड क्रिकेट से जुड़े गैरी स्टीड, जानिए क्या होगी जिम्मेदारी?
गैरी स्टीड एक बार फिर न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के साथ हाई-परफॉर्मेंस कोच के रूप में शामिल हो गए हैं। स्टीड 7 साल तक राष्ट्रीय पुरुष टीम के हेड कोच रहने के बाद तीन महीने पहले पद छोड़ चुके थे। वह न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के सबसे सफल कोच रहे हैं।
- 26 Sept 2025 11:24 AM IST
देवानंद के मार्गदर्शन और प्रोत्साहन के लिए हमेशा आभारी रहूंगा शत्रुघ्न सिन्हा
भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता देवानंद की शुक्रवार को 102वीं जयंती मनाई गई। इस मौके पर लोकसभा सांसद और अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा के साथ ही जैकी श्रॉफ ने उन्हें याद करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया।
- 26 Sept 2025 11:15 AM IST
विश्व गर्भनिरोधक दिवस अनचाही प्रेग्नेंसी से बचाव के लिए जागरूकता जरूरी, डॉ. मीरा पाठक ने बताए विकल्प
समय के साथ लोगों की सोच और जिम्मेदारियां भी बदल रही हैं। आज का युवा अपने करियर, रिश्तों और परिवार को लेकर जागरुकता के साथ फैसले ले रहा है। बावजूद इसके देश में अनचाही गर्भधारण की घटनाएं अभी भी आम बनी हुई हैं। जानकारी की कमी, सामाजिक दबाव और मिथकों के चलते महिलाएं अनचाहे गर्भधारण करती हैं।
- 26 Sept 2025 11:02 AM IST
लातूर में श्रद्धालुओं के बैगों पर लगाए जा रहे रिफ्लेक्टर, हादसे से होगा बचाव
महाराष्ट्र के लातूर में हाइवे पर हादसों को कम करने के लिए परिवहन विभाग के अधिकारी पैदल चलने वाले श्रद्धालुओं के बैगों में रिफ्लेक्टर लगा रहे हैं, जिससे रात्रि में होने वाले हादसों को कम किया जा सके। लातूर हाइवे पर नवरात्रि में सबसे ज्यादा श्रद्धालु पैदल चलते हैं।
- 26 Sept 2025 10:52 AM IST
भारत और यूरोपीय संघ ने समुद्री प्लास्टिक कचरे से निपटने के लिए ‘आइडियाथॉन’ शुरू किया
भारत और यूरोपीय संघ ने समुद्री प्लास्टिक कचरे से निपटने के लिए एक 'आइडियाथॉन' शुरू किया है। इस कार्यक्रम में भारत और यूरोपीय संघ के स्टार्टअप्स, शोधकर्ताओं, व्यवसायों और अन्य पक्षकारों से इस वैश्विक समस्या का समाधान करने के लिए व्यावहारिक और नवीन समाधान विकसित करने हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
- 26 Sept 2025 10:38 AM IST
ट्रंप ने बताया 'महान', व्हाइट हाउस में हुई 'बेइज्जती', मुलाकात के लिए करना पड़ा इंतजार
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और आर्मी चीफ फील्ड मार्शल आसिम मुनीर के साथ द्विपक्षीय बैठक की। हालांकि, इस बैठक से पहले शहबाज शरीफ और आसिम मुनीर को काफी देर तक गेट पर ही इंतजार करना पड़ा। रिपोर्ट्स के अनुसार, ट्रंप से मिलने से पहले शरीफ और मुनीर को व्हाइट हाउस के गेट पर काफी इंतजार करना पड़ा। बताया जा रहा है कि जब शरीफ और मुनीर, ट्रंप का इंतजार कर रहे थे, तो उसी समय अमेरिकी राष्ट्रपति 'टिकटॉक' को लेकर कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर कर रहे थे और प्रेस से मुलाकात जारी थी।
Created On :   26 Sept 2025 8:08 AM IST