Breaking News: आज की बड़ी खबरें 27 अगस्त 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 27 Aug 2025 9:51 AM IST
सीपीएल 2025 202 रन बनाकर भी सेंट लुसिया किंग्स से हारी गुयाना अमेजन वॉरियर्स
कैरेबियन प्रीमियर लीग का रोमांच मैच दर मैच बढ़ता जा रहा है। बुधवार को गुयाना अमेजन वॉरियर्स और सेंट लुसिया किंग्स के बीच हुए मैच में अमेजन वॉरियर्स 202 रन बनाने के बावजूद 11 गेंद पहले 4 विकेट से मैच हार गई।
- 27 Aug 2025 9:51 AM IST
जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश पर मौसम विभाग का अलर्ट, लोगों से सतर्कता की अपील
जम्मू-कश्मीर में हो रही लगातार बारिश के कारण भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने लोगों को अलर्ट किया है। मौसम विभाग ने बुधवार को पूरे इलाके में तेज गरज के साथ बारिश होने की आशंका जताई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, "जम्मू डीडब्ल्यूआर की बुधवार को भारतीय मानक समय के अनुसार सुबह 5.10 बजे की तस्वीरें पूरे क्षेत्र में व्यापक गरज के साथ बारिश की गतिविधि का संकेत देता है।"
- 27 Aug 2025 9:46 AM IST
एप्पल की अपकमिंग आईफोन 17 सीरीज 9 सितंबर को होगी लॉन्च
टेक दिग्गज एप्पल का अगला सबसे बड़े ग्लोबल इवेंट 9 सितंबर को होने जा रहा है। इवेंट की टैगलाइन 'ऑ ड्रॉपिंग' रखी गई है। यह इवेंट अमेरिका के कैलिफोर्निया में एप्पल पार्क के स्टीव जॉब्स थिएटर में आयोजित किया जा रहा है। कंपनी इस वार्षिक कार्यक्रम के दौरान आईफोन 17 लाइनअप के बारे में जानकारी देने के लिए पूरी तरह तैयार है।
- 27 Aug 2025 9:24 AM IST
नई दिल्ली केशवपुरम में पुलिस और लुटेरों के बीच मुठभेड़, एक घायल, दो गिरफ्तार
केशवपुरम थाना क्षेत्र में पुलिस और लुटेरों के बीच मंगलवार देर रात मुठभेड़ हो गई। इस दौरान एक अपराधी को गोली लगी, जबकि दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने मौके से लूटा गया मोबाइल फोन और हथियार भी बरामद किए हैं।
- 27 Aug 2025 9:17 AM IST
गाजा के नासिर अस्पताल पर हुए दोहरे हमले का उद्देश्य कैमरे को नष्ट करना था इजरायली सेना
इजरायल रक्षा बलों ने अपनी प्रारंभिक जांच में दावा किया है कि गाजा के नासिर अस्पताल पर हुए दोहरे हमले का उद्देश्य हमास द्वारा लगाए गए कैमरे को नष्ट करना था। गाजा के स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, नासिर अस्पताल पर हुए दोहरे हमले में कम से कम 20 लोग मारे गए, जिनमें पांच पत्रकार और कई स्वास्थ्यकर्मी शामिल थे।
- 27 Aug 2025 9:09 AM IST
भारतीय सेना की व्हाइट नाइट कोर ने भूस्खलन के बाद वैष्णो देवी, कटरा में राहत अभियान चलाया
भारतीय सेना की व्हाइट नाइट कोर ने कटरा में वैष्णो देवी मंदिर के पास हुए भूस्खलन के बाद राहत और बचाव कार्यों में सहायता के लिए कदम बढ़ाया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट में, व्हाइट नाइट कॉर्प्स ने राहत कार्यों पर अपडेट के बारे में बताया। उन्होंने कहा, "राहत अभियान पर अपडेट: कटरा के अर्धकुंवारी में व्हाइटनाइट कोर की राहत टुकड़ी, श्राइन बोर्ड, जेकेपी और सीआरपीएफ के बचाव दलों के साथ मिलकर भूस्खलन पीड़ितों की सहायता कर रही है। मानवीय सहायता को अधिकतम करने के लिए सभी एजेंसियों के साथ गहन समन्वय किया जा रहा है। हम सेवा करते हैं, हम रक्षा करते हैं!"
- 27 Aug 2025 8:49 AM IST
महाराष्ट्र के विरार में बड़ा हादसा रमाबाई अपार्टमेंट का एक हिस्सा ढहने से 2 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
महाराष्ट्र के पालघर जिले के विरार पूर्व इलाके में स्थित रमाबाई अपार्टमेंट का बुधवार सुबह एक हिस्सा ढह गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में अब तक दो लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 11 से अधिक लोगों को रेस्क्यू कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों में एक साल का बच्चा भी शामिल है।
- 27 Aug 2025 8:24 AM IST
इटावा आनंद बिहार से दरभंगा जाने वाली अमृत भारत ट्रेन में आग की सूचना से हड़कंप
आनंद विहार से दरभंगा जा रही अमृत भारत एक्सप्रेस में इटावा रेलवे स्टेशन के पास आग लगने की सूचना मिलने के बाद अफरा-तफरी मच गई। ट्रेन को रेलवे स्टेशन से कुछ ही दूरी पर मैनपुरी फाटक पर रोका गया। आग लगने की अफवाह पर यात्री ट्रेन से नीचे उतर आए। घटना की जानकारी पर पुलिस और एसडीएम मौके पर पहुंचे।
- 27 Aug 2025 8:08 AM IST
बिहार में बनेगी भगवाधारी सरकार, सनातन और हिंदुत्व अटल टी राजा सिंह
तेलंगाना के गोशामहल से विधायक टी राजा सिंह ने मंगलवार को बड़ा बयान देते हुए कहा कि बिहार में जल्द ही "भगवाधारी सरकार" बनेगी, जिसे कोई ताकत रोक नहीं सकती। राजा सिंह ने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए गंभीर आरोप लगाए और कहा कि कांग्रेस हमेशा "वोट चोरी" जैसे अनैतिक कार्यों में लिप्त रहती है, जबकि बीजेपी ईमानदारी से राजनीति करती है।
- 27 Aug 2025 8:05 AM IST
कटरा भूस्खलन रात्रि आवागमन पर रोक, बीएनएसएस की धारा 163 लागू
जम्मू में भारी बारिश के बीच माता वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर मंगलवार को लैंड स्लाइड होने से 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। इसी क्रम में जम्मू में रात्रि आवागमन को लेकर बीएनएसएस की धारा 163 के तहत प्रतिबंध लगा दिया गया है। जम्मू के जिला मजिस्ट्रेट डॉ. राकेश मिन्हास ने इसकी जानकारी दी।
Created On :   27 Aug 2025 8:02 AM IST