Breaking News: आज की बड़ी खबरें 27 फरवरी 2026 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 27 Feb 2026 10:56 AM IST
तालिबान के नए कानून अंतरराष्ट्रीय कानूनों के खिलाफ -संयुक्त राष्ट्र
संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने तालिबान के नए कानूनों को अंतरराष्ट्रीय कानूनों के खिलाफ बताया है, उन्होंने इन कानूनों को महिलाओं के साथ कानूनी रूप से भेदभाव होना बताया गया है।
- 27 Feb 2026 10:18 AM IST
जिनेवा में अमेरिका -ईरान के बीच नहीं हुआ समझौता
अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव के दौरान जिनेवा में दोनों देशों ने वार्ता की। कई घंटों की बैठक के बाद ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि यह गहरी चिंता भरी लंबी बातचीतों में से एक है। जिनेवा में अब तक हुई इन चर्चाओं के बाद कोई समझौता नहीं हो सका, जिससे पश्चिम एशिया में फिर से युद्ध की आशंका बनी हुई है।
- 27 Feb 2026 10:10 AM IST
दिल्ली एक्साइज पॉलिसी केस की राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई
आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया दिल्ली एक्साइज पॉलिसी मामले में सुनवाई के लिए राउज एवेन्यू कोर्ट पहुंचे।
- 27 Feb 2026 10:00 AM IST
बंगाल एसआईआर त्रुटिरहित मतदाता सूची की मांग के बाद आज विरोध प्रदर्शन करेगी कांग्रेस
विधानसभा चुनाव से पहले पश्चिम बंगाल में चल रहे एसआईआर को लेकर कांग्रेस शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन करेगी। कांग्रेस ने एसआईआर में बड़े पैमाने पर अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए त्रुटिरहित मतदाता सूची के जारी करने की मांग की है।
- 27 Feb 2026 9:41 AM IST
दूसरा वनडे भारतीय टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला लिया
भारतीय महिला क्रिकेट टीम और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा वनडे मैच निंजा स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है। 3 वनडे मैचों की सीरीज का पहला मैच गंवा चुकी भारतीय टीम का लक्ष्य इस मैच में बड़ा स्कोर बनाना होगा, ताकि दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया पर दबाव बनाया जा सके।
- 27 Feb 2026 9:19 AM IST
रोजाना करें कटिचक्रासन, पेट की चर्बी को कहें अलविदा
आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अक्सर अनियमित खान-पान और शारीरिक गतिविधि के कम होने की वजह से मोटापे का शिकार हो जाते हैं। इससे शरीर कई तरह की बीमारियों की चपेट में आ जाता है। मोरारजी देसाई नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ योगा बताता है कि शारीरिक समस्याओं से बचाव के लिए जीवनशैली को नियमित करने के साथ योगासन अपनाना बेहद प्रभावशाली है। योगासन में ऐसा ही एक आसन है, जिसका नाम 'कटिचक्रासन' है।
- 27 Feb 2026 9:03 AM IST
टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में एंट्री के लिए इंग्लैंड से भिड़ेगी न्यूजीलैंड
टी20 विश्व कप 2026 में शुक्रवार को सुपर-8 का एक मुकाबला खेला जाएगा। ग्रुप 2 का यह मुकाबला इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच आर. प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम, कोलंबो में शाम 7 बजे से खेला जाएगा। इस मैच पर पाकिस्तान की भी नजर रहेगी।
- 27 Feb 2026 8:52 AM IST
चंद्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस पर पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने कहा कि अमर क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद का जीवन बताता है कि अन्याय के खिलाफ अडिग रहने का संकल्प ही सच्चा पराक्रम है।
- 27 Feb 2026 8:27 AM IST
भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता का निधन, लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे
भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता खान चंद सिंह का शुक्रवार सुबह निधन हो गया। वह लंबे समय से लीवर कैंसर की गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे।
Created On :   27 Feb 2026 8:00 AM IST












