Breaking News: आज की बड़ी खबरें 28 नवंबर 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 28 Nov 2025 8:21 AM IST
28 नवंबर को प्रधानमंत्री मोदी करेंगे कर्नाटक और गोवा का दौरा, सार्ध पंचशताब्दि महोत्सव में होंगे शामिल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 नवंबर को कर्नाटक और गोवा का दौरा करने वाले हैं। सुबह लगभग 11:30 बजे प्रधानमंत्री कर्नाटक के उडुपी स्थित श्री कृष्ण मठ के दर्शन करेंगे। इसके बाद, वे गोवा जाएंगे, जहां दोपहर लगभग 3:15 बजे वे श्री संस्थान गोकर्ण पर्तगली जीवोत्तम मठ के 550वें वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित 'सार्ध पंचशताब्दि महोत्सव' में भाग लेंगे।
- 28 Nov 2025 8:18 AM IST
कॉमनवेल्थ गेम्स ही क्यों, एशियन गेम्स और ओलंपिक के आयोजन पर भी करना चाहिए विचार- श्रेयसी सिंह
अहमदाबाद को 2030 राष्ट्रमंडल खेलों की औपचारिक मेजबानी मिलने पर खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा कि भारत का सौभाग्य है कि हमें कॉमनवेल्थ गेम्स को फिर से आयोजित करने का मौका मिला है। इस बार भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन काफी अच्छा रहेगा। बिहार की मंत्री होने के नाते मुझे उम्मीद है कि साल 2030 के इस आयोजन में बिहारी खिलाड़ियों की संख्या अधिक होगी।
- 28 Nov 2025 8:05 AM IST
भाजपा की चुनावी धांधली में सहयोगी की तरह काम कर रहा चुनाव आयोग- केसी वेणुगोपाल
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद केसी वेणुगोपाल ने बताया कि दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष की अध्यक्षता में बिहार के नेताओं के साथ एक बड़ी बैठक हुई। इस बैठक में बिहार चुनाव के नतीजों पर विस्तृत चर्चा हुई।
Created On :   28 Nov 2025 8:02 AM IST












