Breaking News: आज की बड़ी खबरें 28 सितंबर 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 28 Sept 2025 11:41 AM IST
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बढ़ती हुई हिंसा पर दी प्रतिक्रिया
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "एक तरफ विकास अनवरत गति से हो रहा है, वहीं दूसरी तरफ कुछ ऐसे तत्व भी हैं जो विकास में बाधा डाल रहे हैं। वे कहीं न कहीं विकास में बाधा उत्पन्न करते हैं। वे त्योहारों के दौरान व्यवधान उत्पन्न करना चाहते हैं, अराजकता को वे अपना जन्मसिद्ध अधिकार मानते हैं। मैं उन्हें यहां चेतावनी देता हूं कि यदि आप विकास में बाधा बनेंगे, यदि आप व्यवधान और अराजकता के माध्यम से विकास योजनाओं को बाधित करेंगे, तो आप यह मानकर चलें कि यही विकास सबसे पहले आपके विनाश का कारण बनेगा। यदि कोई त्योहारों और उत्सवों के दौरान व्यवधान उत्पन्न करने का प्रयास करेगा, तो उसे इस व्यवधान की कीमत चुकानी पड़ेगी, जिसे उसकी आने वाली पीढ़ियां भी याद रखेंगी।"
- 28 Sept 2025 11:30 AM IST
उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री धर्मपाल सिंह ने बरेली में 'आई लव मोहम्मद' विरोध प्रदर्शन पर दी प्रतिक्रिया
उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री धर्मपाल सिंह ने बरेली में 'आई लव मोहम्मद' विरोध प्रदर्शन पर कहा, "'आई लव मोहम्मद' के नाम से तौकीर रज़ा ने बरेली का माहौल खराब करने का काम किया है। यह बेहद गंभीर मामला है। तौकीर रज़ा उत्तर प्रदेश का माहौल खराब करना चाहते थे और योगी सरकार किसी भी सूरत में कानून से खिलवाड़ करने वाले को नहीं बख्शेगी। बरेली और उत्तर प्रदेश में कानून अपना काम कर रहा है, अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा। उच्च स्तरीय बैठक हो चुकी है, प्रशासन गंभीरता से जांच कर काम कर रहा है। मुख्यमंत्री ने घटना का गंभीरता से संज्ञान लिया है।"
- 28 Sept 2025 11:02 AM IST
CPI महासचिव डी राजा ने करुर भगदड़ पर दी प्रतिक्रिया
CPI महासचिव डी राजा ने करुर भगदड़ पर कहा, "मैं टीवीके द्वारा आयोजित राजनीतिक रैली में करूर में हुई भगदड़ से बहुत स्तब्ध और दुखी हूं। लोगों की सुरक्षा और उनके लिए व्यवस्था से समझौता नहीं किया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री वहां पहुंचे हैं और उन्होंने वित्तीय सहायता, मुआवज़ा, चिकित्सा देखभाल के अलावा लोगों की हर संभव मदद की घोषणा की है। उन्होंने मामले की जांच के लिए आयोग भी नियुक्त किया है। जांच होनी चाहिए, जितनी जल्दी हो सके रिपोर्ट सामने आनी चाहिए और जो लोग जिम्मेदार हैं उन्हें जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए।"
- 28 Sept 2025 10:49 AM IST
सपा के होर्डिंग्स पर लिखा आई लव अखिलेश यादव', 'आई लव पीडीए' और 'आई लव शिक्षा, विकास, रोजगार' समेत कई स्लोगन लिखे
रविवार की सुबह लखनऊ में सपा नेताओं की होर्डिग्स दिखाई दे रही हैं। इसमें 'आई लव अखिलेश यादव', 'आई लव पीडीए' और 'आई लव शिक्षा, विकास, रोजगार' समेत कई स्लोगन लिखे गए हैं।
- 28 Sept 2025 10:11 AM IST
उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ में SP-BJP के बीच होर्डिंग वार
उत्तरप्रदेश में SP-BJP के बीच होर्डिंग वार शुरू है। राजधानी लखनऊ में 'आई लव योगी आदित्यनाथ' के बाद 'आई लव अखिलेश यादव' और 'आई लव पीडीए' की होर्डिंग्स लगाई गई हैं।
- 28 Sept 2025 10:00 AM IST
भाजपा-NDA समर्थक चाहते हैं कि बिहार में भाजपा कम से कम एक बार सत्ता में आएं-प्रदीप गुप्ता
ANI को दिए एक साक्षात्कार में एक्सिस माई इंडिया के CMD प्रदीप गुप्ता ने कहा, भाजपा-NDA समर्थक चाहते हैं कि वे(भाजपा) कम से कम एक बार सत्ता में आएं। हर कोई जानता है कि हर जगह भाजपा के लिए चेहरा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। भाजपा ने छत्तीसगढ़ में बिना मुख्यमंत्री पद के चेहरे के भी जीत हासिल की, जबकि कांग्रेस की वहां पहले से ही मजबूत उपस्थिति थी। बिहार में, कई कारक हैं, खासकर जातियां और पार्टियां..
#WATCH | ANI को दिए एक साक्षात्कार में एक्सिस माई इंडिया के CMD प्रदीप गुप्ता ने कहा, "भाजपा-NDA समर्थक चाहते हैं कि वे(भाजपा) कम से कम एक बार सत्ता में आएं... हर कोई जानता है कि हर जगह (भाजपा के लिए) चेहरा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं... भाजपा ने छत्तीसगढ़ में बिना मुख्यमंत्री… pic.twitter.com/2bT0nU1wvE
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 28, 2025 - 28 Sept 2025 9:44 AM IST
संयुक्त राष्ट्र में भारत ने यूक्रेन एवं गाजा में युद्ध समाप्त करने का आह्वान किया
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के 80वें सत्र को संबोधित करते हुए कहा, “हममें से प्रत्येक के पास शांति व समृद्धि में योगदान देने का मौका है। भारत ने यूक्रेन एवं गाजा में युद्ध समाप्त करने का आह्वान किया
- 28 Sept 2025 9:26 AM IST
जांच आयोग के जरिए करूर भगदड़ की घटना की सच्चाई सामने आएगी-स्टालिन
करूर भगदड़ की घटना पर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने कहा, "जांच आयोग के जरिए सच्चाई सामने आएगी। मैं राजनीतिक मकसद से कुछ नहीं कहना चाहता। जांच आयोग के जरिए सच्चाई सामने आने के बाद सख्त कार्रवाई जरूर की जाएगी
- 28 Sept 2025 9:12 AM IST
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने करूर भगदड़ की घटना में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने करूर भगदड़ की घटना में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने पीड़ितों के परिवारों से भी मुलाकात की। तमिलनाडु के प्रभारी DGP जी. वेंकटरमण के अनुसार, भगदड़ की घटना में 38 लोगों की जान चली गई है।
#WATCH | करूर | तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने करूर भगदड़ की घटना में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने पीड़ितों के परिवारों से भी मुलाकात की।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 27, 2025
तमिलनाडु के प्रभारी DGP जी. वेंकटरमण के अनुसार, भगदड़ की घटना में 38 लोगों की जान चली गई है।
(सोर्स: TNDIPR) pic.twitter.com/oxNdqO6GQT - 28 Sept 2025 9:06 AM IST
आगरा से गिरफ्तार हुआ छात्राओं से छेड़छाड़ और जालसाजी करने वाला आरोपी स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती
दिल्ली पुलिस ने स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती उर्फ पार्थ सारथी को देर रात आगरा से गिरफ्तार किया। उन पर आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) छात्रवृत्ति के तहत PGDM पाठ्यक्रम कर रही छात्राओं से कथित तौर पर छेड़छाड़ और जालसाजी का आरोप है।
Created On :   28 Sept 2025 8:00 AM IST












