Breaking News: आज की बड़ी खबरें 29 अप्रैल 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 29 April 2025 8:53 PM IST
राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू ने बीआर गवई को भारत का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश भूषण रामकृष्ण गवई को 14 मई, 2025 से भारत का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया है। केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपडेट साझा किया। मंत्री ने एक्स पर लिखा, "भारत के संविधान द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए भारत के सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति भूषण रामकृष्ण गवई को 14 मई, 2025 से भारत का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करते हुए प्रसन्नता हो रही है।"
- 29 April 2025 8:11 PM IST
पॉवर प्ले में KKR ने बनाए 79 रन
आईपीएल 2025 के 48वें मुकाबले की पहली पारी में पॉवर प्ले समाप्त हो चुका है। इस वक्त बल्लेबाजी कर रही कोलकाता नाइट राइडर्स ने पॉवर प्ले में अच्छी शुरुआत करते हुए 1 विकेट के नुकसान पर 79 रन बना लिए हैं।
- 29 April 2025 7:52 PM IST
IPL 2025 - 48 रनों के स्कोर पर KKR को लगा पहला झटका
आईपीएल 2025 के 48वें मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स ने काफी अच्छी शुरुआत की। लेकिन दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम पर खेले जा रहे मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने एक अच्छी शुरुआत के बाद 48 रनों के स्कोर पर अपना पहला विकेट गंवा दिया। तीसरे ओवर की आखिरी गेंद पर टीम के सलामी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज 26 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
- 29 April 2025 7:22 PM IST
दोनों टीमों के इंपैक्ट सबस्टीट्यूट
कोलकाता नाइट राइडर्स
मनीष पांडे, वैभव अरोड़ा, मयंक मार्करांडे, रमनदीप सिंह, लवनिथ सिसौदिया।
दिल्ली कैपिटल्स
समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, त्रिपुराना विजय, डोनोवन फरेरा।
- 29 April 2025 7:13 PM IST
IPL 2025 - दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
कोलकाता नाइट राइडर्स
रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सुनील नरेन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, अंगकृष रघुवंशी, आंद्रे रसेल, हर्षित राणा, अनुकूल रॉय, वरुण चक्रवर्ती।
दिल्ली कैपिटल्स
फाफ डु प्लेसिस, अभिषेक पोरेल, करुण नायर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, विप्रज निगम, मिशेल स्टार्क, कुलदीप यादव, दुष्मंथा चमीरा, मुकेश कुमार।
- 29 April 2025 7:04 PM IST
IPL 2025 - DC ने जीता टॉस, पहले करेगी गेंदबाजी
आईपीएल 2025 के 48वें मुकाबले में गत चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स आमने-सामने हैं। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम पर खेले जाने वाले मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीत लिया है। टॉस जीतने के बाद टीम के कप्तान अक्षर पटेल ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
- 29 April 2025 5:46 PM IST
IPL 2025 के 48वें मैच में भिड़ेंगी DC और KKR
आईपीएल 2025 के 48वें मुकाबले में गत चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स की भिड़ंत होने वाली है। दोनों टीमों के बीच मंगलवार को खेले जाने वाले मैच की मेजबानी दिल्ली का होमग्राउंड यानी अरुण जेटली स्टेडियम करने वाला है। इस रोमांचक मुकाबले की शुरुआत भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे होगी।
- 29 April 2025 5:30 PM IST
मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर में खुलेगा नया सैनिक स्कूल, प्रहलाद पटेल बोले- पहले बैच में 200 बच्चे ले सकेंगे प्रवेश
मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर में नया सैनिक स्कूल खुलने जा रहा है। यह मध्य प्रदेश का छठा सैनिक स्कूल होगा, जिसके निर्माण का काम लगभग पूरा हो चुका है और इसका पहला सत्र अगले साल 2026 से शुरू हो जाएगा। दरअसल, नरसिंहपुर में नया सैनिक स्कूल खोले जाने को लेकर कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल ने हाल ही में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की थी। इस स्कूल को जिले के युवा छात्रों के बेहतर भविष्य के लिए बड़ी सौगात माना जा रहा है। इस स्कूल के निर्माण का काम भी लगभग पूरा हो चुका है। बताया जा रहा है कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इस सैनिक स्कूल का शुभारंभ करेंगे। इस स्कूल में कक्षा छठी से बच्चों को प्रवेश मिलेगा।
- 29 April 2025 5:28 PM IST
ट्राई सीरीज में भारतीय महिला टीम की लगातार दूसरी जीत
श्रीलंका की मेजबानी में खेली जा रही ट्राई सीरीज में आज यानी मंगलवार को भारतीय महिला टीम और साउथ अफ्रीका की महिला टीम आमने-सामने थी। राजधानी कोलंबो के आर. प्रेमादास स्टेडियम पर खेले गए मैच में हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने 16 रनों से जीत हासिल कर ली है। बता दें, भारत ने पहले बल्लेबाजी करते सलामी बल्लेबाज प्रतिका रावल के शानदार शतकीय पारी के दम पर प्रोटियाज के सामने 277 रनों का टारगेट खड़ा किया था। इस लक्ष्य का पीछा करते हुए पूरी साउथ अफ्रीकी टीम महज 261 रनों पर ढ़ेर हो गई। टीम के लिए गेंदबाज स्नेह राणा ने कमाल की गेंदबाजी कौशल का प्रदर्शन किया और कुल 5 शिकार किए।
- 29 April 2025 5:15 PM IST
भारत-पाक तनाव के बीच पाकिस्तानी उच्चायोग के कर्मी अटारी-वाघा बॉर्डर से स्वदेश रवाना
भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच दिल्ली स्थित पाकिस्तानी उच्चायोग के अधिकारियों और उनके परिवार के सदस्य मंगलवार को अटारी-वाघा बॉर्डर के रास्ते पाकिस्तान के लिए रवाना हुए। यह कदम भारत सरकार के उस फैसले का हिस्सा है, जिसमें पाकिस्तानी उच्चायोग की गतिविधियों को सीमित करने और कर्मचारियों की संख्या घटाने का निर्णय लिया गया है।
Created On :   29 April 2025 8:00 AM IST