Breaking News: आज की बड़ी खबरें 29 अक्टूबर 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 29 Oct 2025 8:54 AM IST
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज राफेल विमान में उड़ान भरेंगी
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज राफेल विमान में उड़ान भरेंगी, जिसके लिए वायुसेना के अंबाला एयरफोर्स स्टेशन पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
- 29 Oct 2025 8:39 AM IST
ट्रंप पर शटडाउन खत्म करने का दबाव
बीते कई दिनों से अमेरिका में जारी शटडाउन के चलते अब ट्रंप सरकार और कांग्रेस पर लगातार दबाव बढ़ रहा है। अमेरिकी सेना के जवानों को वेतन नहीं मिल रहा है। इसे लेकर अब उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने साफ किया है कि इस सप्ताह के अंत तक सैन्यकर्मियों का वेतन मिल जाएगा।
- 29 Oct 2025 8:28 AM IST
ब्राजील पुलिस की कार्रवाई पर संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार ने चिंता व्यक्त की
ब्राजील के रियो डी जनेरियो के दो गरीब इलाकों में ड्रग माफियाओं पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक दिन में 64 लोगों की मौत 81 गिरफ्तार, पुलिस अभियान पर संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार कार्यालय (UNOHCHR) ने चिंता जाहिर की है।
- 29 Oct 2025 8:10 AM IST
भारत दुनिया का सबसे तेज बढ़ता एविएशन मार्केट
डीजीसीए ने कहा इससे जांच में कम समय लगेगा, साथ ही पायलटों की कमी नहीं होगी और उड़ान सुरक्षा मजबूत रहेगी। भारत दुनिया का सबसे तेज बढ़ता एविएशन मार्केट है, इसलिए नियामक ढांचे को मजबूत करना जरूरी है। इस संबंध में सभी विस्तृत दिशा-निर्देशों और अनुदेशों के साथ डीजीसीए की आधिकारिक वेबसाइट पर ‘सार्वजनिक सूचना’ प्रकाशित की गई है।
- 29 Oct 2025 8:03 AM IST
पायलटों और एयरक्रू की मेडिकल जांच को तेज और आसान बनाने के लिए डीजीसीए ने उठाया बड़ा कदम
नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने पायलटों और एयरक्रू की मेडिकल जांच को तेज और आसान बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। मंगलवार को 10 नए एयरोमेडिकल मूल्यांकन केंद्रों को मंजूरी दी गई, जो देश के अलग-अलग हिस्सों में फैले हैं। डीजीसीए के इस कदम से क्लास 1, 2 और 3 मेडिकल जांच की क्षमता बढ़ेगी, और पायलटों को समय पर सर्टिफिकेट मिल सकेगा।
Created On :   29 Oct 2025 8:00 AM IST












