Breaking News: आज की बड़ी खबरें 3 फरवरी 2026 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 3 Feb 2026 7:01 PM IST
संसद में विपक्ष का व्यवहार पूरी तरह गलत, स्पीकर की तरफ कागज फेंकना असंसदीय एनडीए
संसद के बजट सत्र के दौरान मंगलवार को लोकसभा में 8 विपक्षी सांसदों को कार्यवाही बाधित करने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। जहां एक ओर भाजपा ने लोकसभा स्पीकर की इस कार्यवाही को सही ठहराया, वहीं दूसरी ओर विपक्ष ने इसे असंवैधानिक बताते हुए लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को बोलने न देने का आरोप लगाया।
- 3 Feb 2026 6:48 PM IST
अखिलेश यादव का चुनाव आयोग पर निशाना, बोले- फॉर्म-7 के जरिए हो रही धांधली
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यूपी में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को लेकर चुनाव आयोग पर निशाना साधा। उन्होंने मांग की कि अब तक जमा किए गए सभी फॉर्म-7 तत्काल निरस्त किए जाएं और भविष्य में हर फॉर्म-7 पर यूनिक नंबर अनिवार्य किया जाए।
- 3 Feb 2026 5:57 PM IST
ममता को दिल्ली पुलिस पर नहीं भरोसा, बंग भवन की सुरक्षा के लिए कोलकाता से आई स्पेशल फोर्स
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और राज्य के अन्य महत्वपूर्ण अतिथियों के दिल्ली स्थित 'बंग भवन' की सुरक्षा बढ़ा दी गई है, चाणक्यपुरी स्थित 'बंगा भवन' के बाहर पश्चिम बंगाल पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है।
- 3 Feb 2026 5:45 PM IST
PM मोदी पर अमेरिका की तरफ से बहुत दबाव है', ट्रेड डील पर राहुल गांधी ने उठाए कई सवाल
डोकलाम मुद्दे पर लोकसभा स्थगन के बाद राहुल गांधी ने मोदी पर ट्रेड डील, किसानों, अडानी और एपस्टीन मामलों को लेकर दबाव में होने और समझौता करने के आरोप लगाए
- 3 Feb 2026 5:30 PM IST
हर दिन दिल्ली से 27 लोग हो रहे लापता, सिर्फ 9 को ही खोज पा रही पुलिस
साल 2026 के पहले 27 दिनों में राजधानी दिल्ली से 807 लोग लापता हो गए, इनमें 137 बच्चे शामिल हैं, जिनका अब तक कोई सुराग नहीं मिला. पुलिस ने 235 लोगों को को ट्रेस किया है, जबकि 572 लोग अब भी लापता हैं, आंकड़े बताते हैं कि सबसे ज्यादा महिलाएं और किशोरियां लापता हो रही हैं।
- 3 Feb 2026 5:21 PM IST
MP कफ सिरप मामला: 4 महीने बाद एक और बच्चे की मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम
बैतूल में कफ सिरप पीने से बीमार हुए तीसरे बच्चे की भी मौत हो गई, बच्चे का पिछले चार महीने से एम्स नागपुर में इलाज चल रहा था, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।
- 3 Feb 2026 5:10 PM IST
गले में फंसी चिकन की हड्डी, युवक की हालत हो गई खराब...जान बचाने के लिए करानी पड़ी सर्जरी
शाजापुर में एक युवक को चिकन खाना महंगा पड़ गया और उसे सर्जरी करानी पड़ गई, क्योंकि युवक के गले में चिकन की हड्डी फंस गई थी, अगर समय रहते उसकी सर्जरी नहीं की जाती तो उसकी जान भी जा सकती थी।
- 3 Feb 2026 5:00 PM IST
शहडोल में एक साथ दो बाघों की मौत, 34 दिनों में 9 बाघ गंवा चुका है मध्य प्रदेश
MP के शहडोल में करंट लगने से एक बाघ और एक बाघिन की मौत हो गई है, साल 2026 में अब तक राज्य में 9 बाघों की जान जा चुकी है, जिससे वन्यजीव प्रेमियों में भारी आक्रोश है।
- 3 Feb 2026 4:51 PM IST
'इत्र' छिड़ककर स्कूली छात्राओं को वश में करना चाहता था मनचला, पीछा करते समय पढ़ता था किताब के 'मंत्र'
मध्य प्रदेश के अशोकनगर में तंत्र-मंत्र के जरिए स्कूली छात्राओं को वश में करने की कोशिश करने वाले युवक को गिरफ्तार किया गया है. आरोपी इत्र और मंत्रों के जरिए छात्राओं को आकर्षित करने का दावा करता था. पुलिस ने उसके पास से तंत्र की किताब और इत्र बरामद किया है
- 3 Feb 2026 4:40 PM IST
गाय की अनोखी अंतिम यात्रा...ढोल-नगाड़े बजे, पटाखे फूटे और वैदिक मंत्रों के साथ दी गई विदाई
सीहोर जिले के लाचौर गांव में एक गाय 'राधा' की अनोखी अंतिम यात्रा निकाली गई, ढोल-नगाड़ों और पटाखों के साथ परिवार ने अपनी प्रिय गाय का वैदिक रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार किया।
Created On :   3 Feb 2026 8:00 AM IST












