Breaking News: आज की बड़ी खबरें 30 जुलाई 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 30 July 2025 8:59 AM IST
घटिया राजनीति छोड़कर विपक्ष को देशहित में साथ देना चाहिए- किरेन रिजिजू
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकसभा में दिए गए भाषण पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि मेरा मानना है कि आज लोकसभा में प्रधानमंत्री मोदी के संबोधन के बाद सवाल या संदेह की कोई बात नहीं बची है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने सब कुछ स्पष्ट रूप से समझाया और सरकार की मंशा से अवगत कराया। उन्होंने यह भी बताया कि कैसे भारत पहले से कहीं अधिक मजबूत राष्ट्र के रूप में उभरा है। आज प्रधानमंत्री के भाषण के बाद मुझे लगता है कि विपक्ष अपनी घटिया राजनीति छोड़कर उनका और देश का साथ देगा।
- 30 July 2025 8:37 AM IST
इसरो-नासा का संयुक्त उपग्रह 'निसार' आज श्रीहरिकोटा से लॉन्च होगा
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) और अमेरिका की नासा मिलकर एक नई खास सैटेलाइट निसार लॉन्च करने जा रहे हैं। यह सैटेलाइट बुधवार शाम 5:40 बजे श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च की जाएगी। 1.5 बिलियन डॉलर के इस मिशन का उद्देश्य पृथ्वी की सतह की निगरानी के तरीके में क्रांतिकारी बदलाव लाना है। इसका खास मकसद प्राकृतिक आपदाओं और पर्यावरण में हो रहे बदलावों पर बारीकी से नजर रखना है।
- 30 July 2025 8:23 AM IST
रूस में भूकंप, अमेरिका-जापान में सुनामी का अलर्ट
रूस के कैमचटका में बुधवार (30 जुलाई) को भीषण भूकंप के चलते धरती कांप गई। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 8.7 मापी गई। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे के अनुसार, भूकंप समंदर के नीचे आया है, जिसके चलते सुनामी का खतरा भी बढ़ गया है। इसी के साथ, अमेरिका और जापान में सुनामी का अलर्ट भी जारी कर दिया गया है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी 'एक्स' पर इसी संबंध में पोस्ट किया है। उन्होंने कहा अमेरिका और जापान के लोगों को सुरक्षित रहने की सलाह दी है। अच्छी बात यह है कि भूकंप की वजह से तबाही या नुकसान की कोई भी जानकारी अब तक सामने नहीं आई है।
- 30 July 2025 8:14 AM IST
खून और क्रिकेट साथ-साथ कैसे चल सकते हैं- पवन खेड़ा
संसद का मानसून सत्र चल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में 'ऑपरेशन सिंदूर' पर हुई बहस का जवाब दिया। इस पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने पलटवार किया। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि प्रधानमंत्री झूठ बोलते हैं, उन्हें बताना चाहिए कि सबसे पहले सीजफायर पर पोस्ट किसका आया था? ट्रंप का आया था, क्यों आया था, पता नहीं। प्रधानमंत्री ने पहले पोस्ट क्यों नहीं किया? उन्हें बताना चाहिए था, उनके पास कोई जवाब नहीं है, प्रधानमंत्री ट्रंप का नाम लेने से डर रहे हैं।
- 30 July 2025 8:05 AM IST
मौलाना रशीदी भाजपा का समर्थन और वोट मांगते हैं- अबू आजमी
माजवादी पार्टी की सांसद और अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी करने वाले मौलाना साजिद रशीदी पर विधायक अबू आजमी ने तीखा हमला किया है। उन्होंने कहा कि वह भाजपा का समर्थन करते हैं और उसी के लिए वोट भी मांगते हैं।
- 30 July 2025 8:04 AM IST
पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जांच के दौरान अनियमितताओं को पकड़ा
पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) ने मतदाता सूची की जांच के दौरान अनियमितता की बात कही है। इस संदर्भ में तीन जिलों के निर्वाचन पंजीकरण अधिकारियों (ईआरओ) को चेतावनी दी गई है। पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने नियमित मतदाता सूची जांच और नमूना सर्वेक्षण के दौरान अनियमितताओं को चिह्नित किया है। इसके परिणामस्वरूप, तीन अलग-अलग जिलों के तीन निर्वाचन पंजीकरण अधिकारियों को तलब किया गया है और उन्हें औपचारिक चेतावनी जारी की गई है।
Created On :   30 July 2025 8:00 AM IST