Breaking News: आज की बड़ी खबरें 05 सितंबर 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 6 Sept 2025 1:10 AM IST
एनआईए ने अमृतसर मंदिर ग्रेनेड हमले के मुख्य आरोपी को बिहार से गिरफ्तार किया
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को बड़ी सफलता मिली है। जांच एजेंसी ने अमृतसर मंदिर ग्रेनेड हमले के एक प्रमुख वांछित आतंकवादी शरणजीत कुमार उर्फ सनी को गिरफ्तार किया है।
- 6 Sept 2025 12:35 AM IST
त्रिकोणीय टी20 सीरीज रोमांचक मैच में आखिरी गेंद पर अफगानिस्तान ने यूएई को हराया
त्रिकोणीय टी20 सीरीज में अफगानिस्तान और यूएई के बीच खेला गया आखिरी लीग मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। अफगानिस्तान ने आखिरी गेंद पर यूएई को 4 रन से शिकस्त दी।
- 6 Sept 2025 12:08 AM IST
इंदौर एमवाय अस्पताल में बच्चों की मौत पर कांग्रेस का हमला, स्वास्थ्य मंत्री से इस्तीफे की मांग
इंदौर के एमवाय अस्पताल में चूहों द्वारा नवजात बच्चों को कुतरने की दिल दहलाने वाली घटना ने मध्य प्रदेश की राजनीति को गरमा दिया है। शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने अस्पताल का दौरा किया और राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री से तत्काल इस्तीफे की मांग की और इस घटना को सरकार की संवेदनहीनता और भ्रष्टाचार का प्रतीक बताया।
- 5 Sept 2025 11:36 PM IST
मणिपुर में एनएच-2 खोलने के लिए केंद्र सरकार से समझौता
राष्ट्रीय राजमार्ग-2 (एनएच-2) को पुनः खोलने के लिए कूकी-जो काउंसिल (केजेडसी) और केंद्र सरकार के बीच समझौता हो चुका है। यह राजमार्ग मणिपुर को नगालैंड और अन्य पूर्वोत्तर क्षेत्रों से जोड़ता है। मणिपुर के मुख्य सचिव डॉ. पुनीत कुमार गोयल ने शुक्रवार को इसकी पुष्टि की।
- 5 Sept 2025 11:05 PM IST
पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने बलूचिस्तान से 11 नागरिकों का किया अपहरण
बलूचिस्तान में जबरन गुमशुदगियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक प्रमुख मानवाधिकार संगठन ने शुक्रवार को खुलासा किया कि पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने अलग-अलग छापों के दौरान कम से कम 11 बलूच नागरिकों को अगवा कर लिया।
- 5 Sept 2025 10:34 PM IST
'वोट चोरी' के मुद्दे से ध्यान भटकाने के लिए जीएसटी को बनाया जा रहा हथियार अजय राय
उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर के बलिया के रसड़ा स्थित आवास और पार्टी के प्रधान कार्यालय पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने ओपी राजभर का पुतला भी फूंका। यह प्रदर्शन छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में किया गया, जिसमें कई छात्र घायल हुए थे।
- 5 Sept 2025 10:17 PM IST
शिक्षक खान सर ने जीएसटी सुधार को लेकर कही ये बात
शिक्षक और यूट्यूबर खान सर ने जीएसटी सुधार 2025 पर कहा, "हम प्रधानमंत्री जी को यह भी बताना चाहते हैं कि संस्थानों में दी जाने वाली अच्छी शिक्षा पर भी 18% GST लगता है। मेरे विचार से शिक्षा पर GST नहीं लगना चाहिए। मुझे उम्मीद है कि अगली बार जब प्रधानमंत्री लाल किले से भाषण देंगे, तो वे दिवाली की तरह होली का तोहफा देने पर विचार करेंगे। लग्जरी चीजों पर GST बढ़ाया गया है, जो अच्छा कदम है।"
- 5 Sept 2025 9:44 PM IST
लवप्रीत सिंह कॉमनवेल्थ में देश में पदक दिलाने वाले प्रतिभावान वेटलिफ्टर
भारत में वेटलिफ्टिंग तेजी से लोकप्रिय हो रही है। पिछले कुछ सालों में भारत कॉमनवेल्थ और ओलंपिक जैसे अंतर्राष्ट्रीय मंच पर वेटलिफ्टिंग में शानदार प्रदर्शन कर रहा है। पुरुष वर्ग में लवप्रीत सिंह भारत के लिए बड़ी उम्मीद बनकर उभरे हैं। वह कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को पदक दिला चुके हैं।
- 5 Sept 2025 9:27 PM IST
झारखंड शिक्षक दिवस पर वित्तरहित शिक्षकों का राजभवन के सामने धरना, अपनी मांगों पर अड़े
शिक्षक दिवस के अवसर पर जहां देशभर में शिक्षकों का सम्मान हो रहा है, वहीं झारखंड में वित्तरहित शिक्षक अपनी मांगों को लेकर राजभवन के समक्ष धरने पर बैठे हैं। हजारों की संख्या में शिक्षक और शिक्षिकाएं अपनी दो सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। वित्तरहित शिक्षक संघर्ष मोर्चा महासंघ के नेतृत्व में आयोजित इस धरने में शिक्षकों ने सरकार पर उदासीनता और ठगने का आरोप लगाया है।
- 5 Sept 2025 9:06 PM IST
मॉरीशस के पीएम का भारत दौरा, कई मुद्दों पर होगी बातचीत
मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम 9 से 16 सितंबर तक भारत की राजकीय यात्रा पर आएंगे। विदेश मंत्रालय (एमईए) ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। यह उनके वर्तमान कार्यकाल में भारत की पहली द्विपक्षीय विदेश यात्रा होगी।
Created On :   5 Sept 2025 8:04 AM IST