Breaking News: आज की बड़ी खबरें 6 नवंबर 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 6 Nov 2025 11:13 AM IST
दोनों बेटों को बधाई देते हुए राबडी देवी ने जनता से मतदान करने की अपील की
पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी नेता राबड़ी देवी ने अपने परिवार के साथ पटना में मतदान किया। उन्होंने कहा कि मेरी शुभकामनाएं मेरे दोनों बेटों के साथ हैं। तेज प्रताप अपनी पार्टी से चुनाव लड़ रहे हैं। मैं उनकी मां हूं। मैं तेजस्वी और तेज प्रताप यादव दोनों को शुभकामनाएं देती हूं। पूर्व सीएम राबड़ी ने आगे कहा कि मैं बिहार की जनता से अपील करती हूं कि बाहर निकलकर मतदान करें और अपने मत देने के अधिकार को कभी न भूलें।
- 6 Nov 2025 11:05 AM IST
मतदाता से की अपील , लोकतंत्र में जरूर भाग लें- संजय झा
जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने दावा किया कि NDA की प्रचंड जीत होने जा रही है। सभी मतदाता से अपील है कि वह लोकतंत्र में जरूर भाग लें।
- 6 Nov 2025 10:54 AM IST
सीएम नीतीश कुमार ने बख्तियारपुर में मतदान दिया
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बख्तियारपुर में मतदान दिया। वोटिंग करने के बाद अपनी स्याही लगी उंगली दिखाते हुए वोट डालने का संदेश दिया।
- 6 Nov 2025 10:45 AM IST
वोटर स्लिप न होने पर मतदान से वंचित, वोटिंग लिस्ट में है नाम
मतदान केंद्र के बाहर खड़ी श्रेय मेहता ने बताया, “बीएलओ ने हमें वोटर स्लिप नहीं दी और कहा कि इसे डिजिटल रूप से डाउनलोड करें। मेरा नाम मतदाता सूची में है। अब मुझे कहा जा रहा है कि बिना स्लिप लाए वोट नहीं डाल सकती। मेरे पास वोटर आईडी कार्ड भी है और सूची में मेरा नाम सीरियल नंबर 17 पर दर्ज है। हम सुबह 6:30 बजे से यहां इंतजार कर रहे हैं। अब हम वापस जा रहे हैं, हम अपना वोट नहीं डालेंगे
- 6 Nov 2025 10:37 AM IST
मतदान केंद्र के बाहर खड़ी दो महिलाओं ने शिकायत की कि उन्हें वोट डालने की अनुमति नहीं
बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के बीच पटना से एक शिकायत आई है। मतदान केंद्र के बाहर खड़ी दो महिलाओं ने शिकायत की कि उन्हें वोट डालने की अनुमति नहीं दी गई।
- 6 Nov 2025 10:21 AM IST
पुलिस कस्टडी में एससी युवक की हत्या के आरोप में दो दरोगा पर एफआईआर
उत्तरप्रदेश के गोंडा में तेल चोरी के आरोप में हिरासत में लिए गए अनुसूचित जाति के युवक की पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप है। पुलिस ने आरपीएफ के दो दरोगा पर केस दर्ज कर लिया है। युवक को पूछताछ के लिए ले गए थे, मृत हालत में अस्पताल में छोड़कर भाग गए
- 6 Nov 2025 9:54 AM IST
सुबह 9 बजे तक बिहार विधानसभा के पहले चरण में 13.13 परसेंट हुई वोटिंग
पहले चरण की 121 विधानसभा सीटों पर सुबह 9 बजे तक 13.13 प्रतिशत मतदान हुआ। सबसे अधिक मतदान सहरसा में 15.27 % दर्ज किया गया, पटना जिले में सबसे कम मतदान प्रतिशत 11.22% दर्ज किया गया।
- 6 Nov 2025 9:48 AM IST
दिल्ली चार साइबर आपराधिक गिरोहों का भंडाफोड़, छह आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की साइबर पश्चिम इकाई ने सप्ताह भर चले विशेष अभियान में चार अंतरराज्यीय साइबर आपराधिक गिरोहों का सफलतापूर्वक भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिनसे कुल 34 लाख रुपए से अधिक की ठगी की राशि बरामद करने के सुराग मिले। अभियान के दौरान 7 मोबाइल फोन, 3 एटीएम कार्ड, 2 चेक बुक, 1 पासबुक और 2 सिम कार्ड बरामद हुए।
- 6 Nov 2025 9:45 AM IST
आज 19 आरक्षित एससी सीटों पर हो रहा है मतदान
बिहार विधानसभा चुनाव में पहले चरण की 121सीटों पर मतदान हो रहा है, 102 सीटें सामान्य जबकि 19 सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं
- 6 Nov 2025 9:45 AM IST
तमिलनाडु भाजपा ने लोगों से की खास अपील, वंदे मातरम के 150 साल पूरे होने का जश्न उत्साह से मनाएं
तमिलनाडु भाजपा प्रवक्ता ए.एन.एस. प्रसाद ने राज्य के लोगों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर 7 नवंबर को वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ के राष्ट्रव्यापी समारोह में शामिल होने का आग्रह किया है। एकता और देशभक्ति के प्रतीक के रूप में इस गीत की स्थायी भूमिका पर जोर देते हुए, प्रसाद ने तमिलनाडु भर के नागरिकों, छात्रों और परिवारों से इस ऐतिहासिक अवसर को गर्व और भक्ति के साथ मनाते हुए, एक साथ वंदे मातरम गाने की अपील की।
Created On :   6 Nov 2025 8:00 AM IST












