आज की बड़ी खबरें 7 दिसंबर 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 8 Dec 2025 12:54 AM IST
साढ़े आठ साल में योगी सरकार ने साढ़े आठ लाख सरकारी नौकरियां दीं सुरेश खन्ना
उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री सुरेश खन्ना ने समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के जमाने में क्या था, “खाली प्लॉट हमारा है, समाजवादी का नारा है।”
- 8 Dec 2025 12:22 AM IST
गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विनऱ़
गौरव खन्ना ने बिग बॉस 19 के विनर बन गए हैं। फरहाना भट्ट रनर-अप रहीं। प्रणीत मोरे तीसरे, तान्या मित्तल चौथे और अमाल मलिक पांचवे नंबर पर रहे।
- 8 Dec 2025 12:19 AM IST
गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विनऱ़
पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 19 का ग्रैंड फिनाले गौरव खन्ना ने जीता, वहीं फरहाना भट्ट रनर-अप रहीं।
- 7 Dec 2025 10:55 PM IST
आईपीएल मैच बेंगलुरु और कर्नाटक की शान का सवाल डीके शिवकुमार
कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने स्पष्ट तौर पर कहा कि चिन्नास्वामी स्टेडियम भविष्य में भी आईपीएल के मैचों की मेजबानी करता रहेगा। शिवकुमार का ये बयान चिन्नास्वामी स्टेडियम को लेकर बनी अनिश्चितता के बीच आया है।
- 7 Dec 2025 10:28 PM IST
टी20 सीरीज आयरलैंड के खिलाफ साउथ अफ्रीकी महिला टीम ने बनाई 2-0 से अजेय बढ़त
साउथ अफ्रीका की महिला क्रिकेट टीम ने आयरलैंड के खिलाफ बोलैंड पार्क में रविवार को खेले गए दूसरे टी20 मैच को 65 रन से अपने नाम किया। इसी के साथ साउथ अफ्रीका ने तीन मुकाबलों की सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त बना ली है।
- 7 Dec 2025 9:35 PM IST
सिर्फ 2 बल्लेबाज, जिनके नाम भारत-साउथ अफ्रीका के बीच टी20 क्रिकेट में 1 से ज्यादा शतक
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 इतिहास में अब तक कुल 31 मुकाबले खेले गए हैं। इस दौरान 7 बल्लेबाजों ने शतक लगाए हैं, जिनमें सिर्फ 2 ही बल्लेबाज एक से ज्यादा बार यह कारनामा कर सके।
- 7 Dec 2025 9:20 PM IST
'बिग बॉस' में रहा है महिलाओं का जलवा, 19वें सीजन का विनर कौन फरहाना या तान्या?
‘बिग बॉस 19’ का फिनाले बस कुछ घंटों दूर है। दर्शकों की नजरें खासतौर पर दो महिला कंटेस्टेंट्स तान्या और फरहाना पर टिकी हैं। सवाल वही पुराना है क्या इस बार कोई महिला ताज पहनेगी?
- 7 Dec 2025 8:44 PM IST
बिहार चुनाव परिणाम के बाद यूपी से लाल टोपी गायब, सपा का सूर्यास्त होने वाला है - केशव प्रसाद
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने समाजवादी पार्टी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि बिहार चुनाव परिणाम के बाद लाल टोपी यूपी से गायब हो गई है। अब सपा का सूर्यास्त होने वाला है। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद रविवार को झांसी पहुंचे, जहां उन्होंने कहा कि बिहार चुनाव परिणाम आने के बाद लाल टोपी और जालीदार टोपी उत्तर प्रदेश से गायब हो गई है और अब सपा का सूर्यास्त होने वाला है।
- 7 Dec 2025 8:30 PM IST
उत्तर प्रदेश दो करोड़ रुपए से निखरेगा लखनऊ का यहियागंज गुरुद्वारा
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित ऐतिहासिक यहियागंज गुरुद्वारे को पर्यटन मानचित्र पर उभारने की दिशा में उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। पर्यटन विभाग ने गुरुद्वारे के कायाकल्प और सौंदर्यीकरण के लिए दो करोड़ रुपए की धनराशि स्वीकृत की है।
- 7 Dec 2025 6:54 PM IST
फ्रांस और चीन साझा जिम्मेदारियां साझा करते हैं - राष्ट्रपति मैक्रों
फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने 5 दिसंबर को चीन के सछ्वान विश्वविद्यालय में भाषण देते हुए कहा, "चीन और फ्रांस साझा जिम्मेदारियां साझा करते हैं।" उन्होंने कहा कि फ्रांस और चीन आर्थिक, कूटनीतिक और अन्य क्षेत्रों में एक समान दृष्टिकोण साझा करते हैं, और मानविकी, शिक्षा और अन्य क्षेत्रों में आदान-प्रदान के माध्यम से, दोनों पक्ष अपने लोगों के बीच सहयोग को बढ़ावा दे सकते हैं, ताकि संयुक्त रूप से एक ऐसी 21वीं सदी का निर्माण किया जा सके, जो हमारे समय की चुनौतियों का सामना करने में सक्षम हो।
Created On :   7 Dec 2025 8:00 AM IST












