Breaking News: आज की बड़ी खबरें 7 नवंबर 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 8 Nov 2025 1:00 AM IST
मध्य प्रदेश पुलिसकर्मी की लापरवाही से हादसा, एक की मौत, चार गंभीर
मध्य प्रदेश के नीमच में शुक्रवार को एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो बच्चों सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, हादसा नीमच कैंट थाना क्षेत्र के अंतर्गत भरभड़िया-जावद रोड पर घाटी के समीप सुबह हुआ। जावद थाने में एएसआई मनोज यादव शराब के नशे में तेज रफ्तार कार चला रहे थे। इसी दौरान उन्होंने नियंत्रण खो दिया और सामने से आ रही दो मोटरसाइकिलों को जोरदार टक्कर मार दी।
- 8 Nov 2025 12:20 AM IST
फर्जी डिग्री घोटाला ईडी ने मोनाड विश्वविद्यालय के 15 ठिकानों पर की छापेमारी, 43 लाख रुपए की नकदी बरामद
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के लखनऊ जोनल कार्यालय ने फर्जी डिग्री घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के तहत उत्तर प्रदेश, दिल्ली और हरियाणा में कुल 15 स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया।
- 7 Nov 2025 11:44 PM IST
बीएसएफ और आरपीएफ ने 30 लाख रुपए से ज्यादा सोने के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार
मा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के साथ संयुक्त अभियान में पश्चिम बंगाल के नादिया जिले में एक तस्कर को गिरफ्तार किया और उसके पास से 30 लाख रुपए से अधिक मूल्य का सोना जब्त किया। बीएसएफ की 194वीं बटालियन के जवानों को सोने की तस्करी की कोशिश की खुफिया सूचना मिली थी। इस सूचना के आधार पर बीएसएफ और आरपीएफ की एक संयुक्त टीम ने बंकिम नगर रेलवे स्टेशन पर एक विशेष अभियान चलाया। जवानों ने स्टेशन परिसर और स्थानीय दुकानों के आसपास किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखने के लिए कड़ी निगरानी रखी।
- 7 Nov 2025 11:21 PM IST
अमेरिकी कंपनी भारत को देगी लड़ाकू विमानों के इंजन, एचएएल के साथ हुआ समझौता
भारत के हिन्दुस्तान एयरोनाटिक्स लिमिटेड (एचएएल) और अमेरिकन कंपनी जनरल इलेक्ट्रिक के बीच शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण समझौता हुआ है। यह समझौता भारत के स्वदेशी लड़ाकू विमानों के इंजन को लेकर है। अमेरिकी कंपनी इस समझौते के तहत भारत को 113 जेट इंजन सप्लाई करेगी। जेट इंजन की ये सप्लाई वर्ष 2032 तक पूरी होने की संभावना है।
- 7 Nov 2025 10:57 PM IST
महिला वनडे विश्व कप 2029 के लिए आईसीसी ने टीमों की संख्या बढ़ाई
भारत और श्रीलंका में आयोजित महिला वनडे विश्व कप 2025 में भाग लेने वाली टीमों की संख्या 8 थी। 2029 में होने वाले अगले महिला वनडे विश्व कप के लिए आईसीसी ने टीमों की संख्या बढ़ाने की घोषणा की है। आईसीसी की तरफ से जारी बयान में कहा गया, "आईसीसी बोर्ड, महिला विश्व कप 2025 की सफलता को आगे बढ़ाने के लिए अगले टूर्नामेंट में टीमों की संख्या 8 से बढ़ाकर 10 करने पर सहमत है। हाल में संपन्न विश्व कप में लगभग 300000 दर्शकों ने स्टेडियम में जाकर मैच देखे। यह किसी भी महिला क्रिकेट प्रतियोगिता में दर्शकों की उपस्थिति का नया रिकॉर्ड है। ऑन-स्क्रीन दर्शकों की संख्या भी दुनिया भर में करीब 50 करोड़ रही, जो नया रिकॉर्ड है।"
- 7 Nov 2025 10:27 PM IST
चुनाव पर बोले पवन खेड़ा- बिहार अब बदलाव चाहता है
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने बिहार विधानसभा चुनाव में हुए मतदान और एसआईआर पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि बिहार अब बदलाव चाहता है और मतदान प्रतिशत का भी यही इशारा है। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि बढ़ते मतदान प्रतिशत से पता चलता है कि लोगों को डर था कि 'वोट चोर' कुछ भी कर सकते हैं, इसलिए उन्होंने बड़े पैमाने पर विपक्ष के पक्ष में मतदान किया।
- 7 Nov 2025 10:00 PM IST
कैसी है कटरीना कैफ और उनके बच्चे की तबीयत? अस्पताल ने जारी की हेल्थ अपडेट
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री कटरीना कैफ और अभिनेता विक्की कौशल अपने जीवन के सबसे खूबसूरत पल का जश्न मना रहे हैं। इस स्टार कपल ने शुक्रवार को बेबी बॉय का स्वागत किया है। सोशल मीडिया पर हर कोई इस प्यारे जोड़े को बधाइयां और बच्चे को आशीर्वाद दे रहा है। मुंबई के एचएन. रिलायंस हॉस्पिटल में सुबह करीब 8 बजकर 23 मिनट पर कटरीना ने बेटे को जन्म दिया। इसके बाद हॉस्पिटल प्रशासन की ओर से एक ऑफिशियल हेल्थ अपडेट जारी किया गया, जिसमें बताया गया, ''एक्ट्रेस कटरीना कैफ और एक्टर विक्की कौशल के घर सुबह बेटे का जन्म हुआ है। मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। डिस्चार्ज की तारीख अभी तय नहीं की गई है।''
- 7 Nov 2025 9:43 PM IST
काशी में पीएम मोदी का भव्य स्वागत, 8 नवंबर को देश को 4 वंदे भारत ट्रेनों की देंगे सौगात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को दो दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र काशी पहुंचे। प्रधानमंत्री का विशेष विमान लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, बाबतपुर पर उतरा, जहां प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य तथा जनपद के प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना, विधायक डॉ. अवधेश सिंह, विधायक सुनील पटेल, विधायक टी. राम, कमिश्नर एस. राजलिंगम, पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल, जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार सहित अन्य लोगों ने उनका स्वागत किया, जबकि बरेका पहुंचने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भव्य स्वागत किया।
- 7 Nov 2025 8:35 PM IST
फसल बीमा के तहत जायज दावे का एक-एक रुपया किसानों को दिया जाएगा - शिवराज सिंह चौहान
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसानों को मिलने वाले मुआवजे का एक-एक रुपया दिया जाएगा। महाराष्ट्र के बीड जिले के सिरसाला स्थित ग्लोबल विकास ट्रस्ट (जीवीटी) कृषिकुल में 20,000 किसानों को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा, "जरूरत पड़ने पर हम किसानों से सीधे संपर्क करेंगे, जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि उनके जायज दावे का एक-एक रुपया उन तक पहुंचे।"
- 7 Nov 2025 8:34 PM IST
फसल बीमा के तहत जायज दावे का एक-एक रुपया किसानों को दिया जाएगा शिवराज सिंह चौहान
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसानों को मिलने वाले मुआवजे का एक-एक रुपया दिया जाएगा। महाराष्ट्र के बीड जिले के सिरसाला स्थित ग्लोबल विकास ट्रस्ट (जीवीटी) कृषिकुल में 20,000 किसानों को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा, "जरूरत पड़ने पर हम किसानों से सीधे संपर्क करेंगे, जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि उनके जायज दावे का एक-एक रुपया उन तक पहुंचे।"
Created On :   7 Nov 2025 8:04 AM IST












