Breaking News: आज की बड़ी खबरें 08 सितंबर 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 9 Sept 2025 1:17 AM IST
मणिपुर सुरक्षा बलों के संयुक्त अभियान में 11 उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार और नशीले पदार्थ बरामद
मणिपुर में 31 अगस्त से 6 सितंबर तक भारतीय सेना, असम राइफल्स और मणिपुर पुलिस ने चुराचांदपुर, बिष्णुपुर, चंदेल, थौबल, काकचिंग, इंफाल पश्चिम और इंफाल पूर्व जिलों में संयुक्त अभियान चलाए। इन अभियानों में 11 उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया, साथ ही पांच हथियार, 6.9 करोड़ रुपए की अफीम, 690 लीटर नकली शराब और अन्य युद्ध सामग्री बरामद की गई।
- 9 Sept 2025 12:36 AM IST
मणिपुर सुरक्षा बलों के संयुक्त अभियान में 11 उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार और नशीले पदार्थ बरामद
मणिपुर में 31 अगस्त से 6 सितंबर तक भारतीय सेना, असम राइफल्स और मणिपुर पुलिस ने चुराचांदपुर, बिष्णुपुर, चंदेल, थौबल, काकचिंग, इंफाल पश्चिम और इंफाल पूर्व जिलों में संयुक्त अभियान चलाए। इन अभियानों में 11 उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया, साथ ही पांच हथियार, 6.9 करोड़ रुपए की अफीम, 690 लीटर नकली शराब और अन्य युद्ध सामग्री बरामद की गई।
- 9 Sept 2025 12:08 AM IST
सोशल मीडिया बैन जारी नेपाल सरकार ने गठित की जांच समिति, 15 दिनों में मांगी रिपोर्ट
नेपाल में सोमवार को जेन जी द्वारा सोशल मीडिया पर प्रतिबंध के खिलाफ हुए विरोध प्रदर्शन में हालात हिंसक हो गए। हालात की गंभीरता को देखते हुए नेपाल सरकार ने सोमवार शाम बालुवाटार में हुई कैबिनेट बैठक में एक उच्च स्तरीय जांच समिति के गठन का निर्णय लिया है।
- 8 Sept 2025 11:37 PM IST
सोशल मीडिया पर प्रतिबंध तुरंत हटाया जाना चाहिए नेपाल के पूर्व उप पीएम महतो (आईएएनएस साक्षात्कार)
नेपाल के पूर्व उप प्रधानमंत्री राजेंद्र महतो ने सोमवार को देश के जेन जेड युवाओं के नेतृत्व में हो रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर सरकार के प्रतिबंध की निंदा की। उन्होंने नेपाल सरकार से सोशल मीडिया पर से तत्काल प्रतिबंध हटाने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि प्रतिबंध नहीं हटाने की स्थिति में अशांति बढ़ सकती है।
- 8 Sept 2025 11:10 PM IST
पीएसए के तहत मेहराज मलिक की गिरफ्तारी, सीएम अब्दुल्ला ने कानून का दुरुपयोग बताया
जम्मू-कश्मीर आम आदमी पार्टी (आप) के नेता और डोडा से मौजूदा विधायक मेहराज मलिक को सोमवार को जन सुरक्षा अधिनियम (पीएसए) के तहत हिरासत में लिया गया। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पीएसए कानून के तहत आप नेता की गिरफ्तारी पर सवाल उठाया और इसे कानून का दुरुपयोग बताया।
- 8 Sept 2025 10:31 PM IST
बांग्लादेश बकाया वेतन के विरोध में 600 से अधिक श्रमिकों का प्रदर्शन, ढाका-मयमनसिंह राजमार्ग किया अवरुद्ध
बांग्लादेश में एक कपड़ा कारखाने के 600 से अधिक श्रमिकों ने सोमवार को बकाया वेतन के विरोध में ढाका-मयमनसिंह राजमार्ग को अवरुद्ध कर विरोध प्रदर्शन किया। स्थानीय मीडिया के अनुसार, नाकेबंदी के कारण यातायात ठप हो गया, जिससे यात्रियों और आसपास के इलाकों में भारी असुविधा हुई।
- 8 Sept 2025 9:55 PM IST
एनडीए की बैठक में बोले पीएम मोदी, जीएसटी के लाभ एवं सुधार पर व्यापारियों को जागरूक करें सांसद
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जीएसटी सुधारों पर एनडीए सांसदों की बैठक को संबोधित किया। सूत्रों के हवाले से खबर आई है कि पीएम मोदी ने सांसदों से कहा कि आप सभी अपने-अपने क्षेत्रों में 20–30 व्यापारी सम्मेलन आयोजित करें, ताकि व्यापारी और दुकानदार जीएसटी के लाभ और सुधारों के बारे में जागरूक हो सकें।
- 8 Sept 2025 9:27 PM IST
उत्तर प्रदेश अब्बास अंसारी की विधानसभा सदस्यता बहाल, सचिवालय ने जारी किया आदेश
उत्तर प्रदेश के बाहुबली नेता दिवंगत मुख्तार अंसारी के बड़े बेटे अब्बास अंसारी की विधानसभा सदस्यता बहाल कर दी गई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की ओर से उनकी सजा पर रोक लगाए जाने के बाद उत्तर प्रदेश विधानसभा सचिवालय ने उनकी सदस्यता बहाल करने का आदेश जारी किया।
- 8 Sept 2025 8:56 PM IST
नेपाल संकट पर बोले पूर्व राजनयिक दीपक वोहरा, 'पीएम ओली दें इस्तीफा'
भारतीय विदेश सेवा के पूर्व राजनयिक दीपक वोहरा ने नेपाल की मौजूदा स्थिति को लेकर गंभीर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि नेपाल आज बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और महंगाई जैसी बड़ी चुनौतियों से जूझ रहा है और इसका सबसे बड़ा असर युवा पीढ़ी पर पड़ रहा है।
- 8 Sept 2025 8:29 PM IST
टी20 वर्ल्ड कप अफ्रीका क्वालीफायर से पहले नामीबिया से जिम्बाब्वे की भिड़ंत
जिम्बाब्वे इस महीने तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए नामीबिया की मेजबानी करने जा रहा है। ये मैच 15, 16 और 18 सितंबर को बुलावायो में आयोजित किए जाएंगे। यह सीरीज आगामी आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप अफ्रीका क्वालीफायर से पहले दोनों टीमों की महत्वपूर्ण तैयारी का हिस्सा है। क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में मैच देखने के लिए फैंस से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।
Created On :   8 Sept 2025 8:02 AM IST