Breaking News: आज की बड़ी खबरें 9 नवंबर 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 9 Nov 2025 9:32 AM IST
आत्मनिर्भर उत्तराखंड के लिए पीएम मोदी का नेतृत्व निरंतर प्रेरित करता है- सीएम पुष्कर सिंह धामी
त्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के स्थापना दिवस के मौके पर पीएम मोदी के नेतृत्व की सराहना की। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर उत्तराखंड के लिए पीएम मोदी का नेतृत्व निरंतर प्रेरित करता है। पीएम मोदी ने राज्य के स्थापना दिवस पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया। पोस्ट में लिखा, ‘उत्तराखंड की स्थापना की 25वीं वर्षगांठ पर राज्य के मेरे सभी भाई-बहनों को अनेकानेक शुभकामनाएं। प्रकृति की गोद में बसी हमारी यह देवभूमि आज पर्यटन के साथ-साथ हर क्षेत्र में प्रगति की नई रफ्तार भर रही है। प्रदेश के इस विशेष अवसर पर मैं यहां के विनम्र, कर्मठ और देवतुल्य लोगों की सुख-समृद्धि, सौभाग्य और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं।“
- 9 Nov 2025 9:30 AM IST
बिहार चुनाव 2025 चुनाव प्रचार का आखिरी दिन, अमित शाह और राहुल गांधी करेंगे जनसभा
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 अपने अंतिम दौर में चल रहा है। दूसरे चरण के लिए प्रचार रविवार शाम छह बजे तक समाप्त हो जाएगा। राष्ट्रीय पार्टी भाजपा और कांग्रेस के शीर्ष नेता चुनाव प्रचार के आखिरी दिन ताबड़तोड़ रैली करने वाले हैं।
- 9 Nov 2025 9:10 AM IST
इजरायल के लिए जासूसी के आरोप में हूती ने यमन के नागरिकों को बंदी बनाया
यमन के हूती समूह ने राजधानी सना में कुछ यमनी नागरिकों को पकड़ने की घोषणा की है। उन पर आरोप है कि वे इजरायल के लिए जासूसी कर रहे थे। हूती पक्ष का कहना है कि बंदी बनाए गए लोग इजरायल की विदेशी खुफिया एजेंसी मोसाद से जुड़े थे। दावा किया गया है कि यह काम सऊदी अरब में बने एक संयुक्त संचालन केंद्र के जरिये हो रहा था, जिसमें इजरायल, अमेरिका और सऊदी अरब की खुफिया एजेंसियां शामिल थीं।
- 9 Nov 2025 8:40 AM IST
उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन आज कर्नाटक का दौरा करेंगे
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन रविवार को कर्नाटक का दौरा करेंगे। सितंबर में पदभार ग्रहण करने के बाद यह उनका पहला कर्नाटक दौरा होगा। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। कर्नाटक दौरे के दौरान, उपराष्ट्रपति परमपूज्य आचार्य श्री 108 शांति सागर महाराज जी की स्मृति में आयोजित समारोह में भाग लेंगे और श्रवणबेलगोला, हासन में श्रद्धेय जैन मुनि और आध्यात्मिक गुरु को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
- 9 Nov 2025 8:30 AM IST
यूपी एटीएस ने ग्रेटर नोएडा से फरहान नबी सिद्दीकी को किया गिरफ्तार, धार्मिक उन्माद फैलाने का आरोप
उत्तर प्रदेश एटीएस (एंटी टेररिज्म स्क्वायड) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्रेटर नोएडा के कासना क्षेत्र से फरहान नबी सिद्दीकी नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उस पर धार्मिक पुस्तकों की आड़ में विभिन्न समुदायों के बीच वैमनस्यता फैलाने, विदेश से अवैध धन मंगाने और अवैध रूप से देश में रह रहे व्यक्तियों को पनाह देने के गंभीर आरोप लगाए गए हैं।
- 9 Nov 2025 8:19 AM IST
पश्चिम बंगाल में चरमराई कानून व्यवस्था, ममता बनर्जी असफल मुख्यमंत्री- सुवेंदु अधिकारी
पश्चिम बंगाल विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने राज्य में बढ़ती आपराधिक घटनाओं के लिए मुख्यमंत्री और टीएमएस चीफ ममता बनर्जी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी एक असफल मुख्यमंत्री हैं। सुवेंदु अधिकारी ने तारकेश्वर में चार वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल की कानून व्यवस्था चरमरा गई है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा कि तारकेश्वर में चार साल की बच्ची के साथ बलात्कार हुआ है। परिवार पुलिस स्टेशन भागा, लेकिन एफआईआर दर्ज नहीं हुई। अस्पताल ले जाया गया, चंदननगर रेफर कर दिया गया। तारकेश्वर पुलिस अपराध को दबाने में लगी है।
- 9 Nov 2025 8:13 AM IST
बिहार की जनता का मूड सकारात्मक बदलाव की तरफ- अवध ओझा
आम आदमी पार्टी के नेता अवध ओझा ने बिहार चुनाव में सकारात्मक बदलाव की उम्मीद जताई है। उन्होंने कहा कि बिहार चुनाव देश के लिए बहुत अहम है, क्योंकि इसमें बड़े-बड़े मुद्दे उठाए गए हैं। बिहार विधानसभा चुनाव पर आप नेता अवध ओझा कहते हैं कि हमारे देश की एक अनोखी बात है कि अगर आप किसी से पूछेंगे कि आपने किसे वोट दिया, तो वो कहेगा, 'भैया, आपने जिसे कहा था, मैंने उसे वोट दिया।' इसलिए जनता की मानसिकता का अंदाजा लगाना मुश्किल है, लेकिन बिहार की जनता का मूड देखकर मुझे सकारात्मक बदलाव की उम्मीद है।
- 9 Nov 2025 8:05 AM IST
रवि किशन-तेज प्रताप की मुलाकात सामान्य, राजद फैला रहा- अफवाह प्रतुल शाहदेव
जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव और भाजपा सांसद रवि किशन की मुलाकात पर राजनीति तेज हो गई है। अटकलें लगाई जा रही हैं कि वह एनडीए का समर्थन कर सकते हैं। इस पर भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने प्रतिक्रिया दी। प्रतुल शाहदेव ने मुलाकात को एक "सामान्य बातचीत" बताया और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) पर बेबुनियाद अफवाहें फैलाने का आरोप लगाया।
Created On :   9 Nov 2025 7:50 AM IST












