बडगाम में बच्ची के हत्याकांड पर छलका सीएम उमर अब्दुल्ला का दर्द, बोले-किस दिशा में जा रहा समाज

बडगाम में बच्ची के हत्याकांड पर छलका सीएम उमर अब्दुल्ला का दर्द, बोले-किस दिशा में जा रहा समाज
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बडगाम जिले में नाबालिग बच्ची की हत्या पर दुख जताते हुए कहा कि यह घटना बेहद चौंकाने वाली और दर्दनाक है। उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच एजेंसियां कर रही हैं, लेकिन साथ ही हमें यह भी सोचने की जरूरत है कि हमारा समाज किस दिशा में जा रहा है, जहां छोटे बच्चे भी सुरक्षित नहीं हैं।

श्रीनगर, 24 मई (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बडगाम जिले में नाबालिग बच्ची की हत्या पर दुख जताते हुए कहा कि यह घटना बेहद चौंकाने वाली और दर्दनाक है। उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच एजेंसियां कर रही हैं, लेकिन साथ ही हमें यह भी सोचने की जरूरत है कि हमारा समाज किस दिशा में जा रहा है, जहां छोटे बच्चे भी सुरक्षित नहीं हैं।

उन्होंने कहा कि वह इस क्रूर घटना की निंदा करते हैं और पीड़ित परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हैं। उन्होंने दुआ की कि बच्ची को जन्नत में जगह मिले।

उमर अब्दुल्ला ने कहा कि उनकी सरकार दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए जांच एजेंसियों को हरसंभव सहयोग देगी।

रविवार को जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में एक नाबालिग लड़की की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। लड़की की बलात्कार के बाद हत्या कर दी गई। 12 साल की यह लड़की शनिवार को लापता हो गई थी और रविवार को पुलिस को बच्ची का शव घर से थोड़ी ही दूरी पर मिला।

बडगाम के एसएसपी हरिप्रसाद के.के. ने पत्रकारों को बताया कि एक नाबालिग बच्चे के अपहरण का मामला दर्ज किया गया था और तलाशी अभियान चलाया गया। दुर्भाग्य से, आज सुबह उसका का शव मिला। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पहली नजर में, यह बलात्कार और हत्या का मामला लग रहा है। हमने एफआईआर में कानून की संबंधित धाराएं जोड़ दी हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   24 May 2026 10:09 PM IST

Tags

Next Story