कूटनीति: थाईलैंड-कंबोडिया सीमा संघर्ष 80,000 कंबोडियाई ग्रामीणों ने छोड़ा घर, स्कूल बंद

थाईलैंड-कंबोडिया सीमा संघर्ष 80,000 कंबोडियाई ग्रामीणों ने छोड़ा घर, स्कूल बंद
थाईलैंड और कंबोडिया के बीच सशस्त्र संघर्ष चौथे दिन में प्रवेश कर गया है, जिसके कारण कंबोडिया के लगभग 80,000 ग्रामीण अपने घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने को मजबूर हो गए हैं। कंबोडिया के रक्षा मंत्रालय की उप सचिव और प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल मैली सोचेटा ने रविवार को एक प्रेस ब्रीफिंग में यह जानकारी दी।

नोम पेन्ह, 27 जुलाई (आईएएनएस)। थाईलैंड और कंबोडिया के बीच सशस्त्र संघर्ष चौथे दिन में प्रवेश कर गया है, जिसके कारण कंबोडिया के लगभग 80,000 ग्रामीण अपने घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने को मजबूर हो गए हैं। कंबोडिया के रक्षा मंत्रालय की उप सचिव और प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल मैली सोचेटा ने रविवार को एक प्रेस ब्रीफिंग में यह जानकारी दी।

सिन्हुआ समाचार एजेंसी ने उनके हवाले से बताया कि प्रीह विहार, ओड्डार मीनचेय और पुरसत प्रांतों में 25,000 परिवारों, यानी करीब 80,000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया है। इसके अलावा, 536 स्कूलों को बंद कर दिया गया है, जिससे 130,000 छात्र प्रभावित हुए हैं।

गुरुवार को शुरू हुए इस सशस्त्र संघर्ष में दोनों पक्षों से अब तक 30 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और 100,000 से ज्यादा लोग सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित किए गए हैं। दोनों देश एक-दूसरे पर अंतरराष्ट्रीय कानून के उल्लंघन और पहले गोलीबारी शुरू करने का आरोप लगा रहे हैं।

कंबोडिया के स्टेट सेक्रेटेरियट ऑफ सिविल एविएशन (एसएससीए) ने शनिवार को थाईलैंड के साथ युद्ध क्षेत्रों के ऊपर से सभी उड़ानों पर प्रतिबंध लगा दिया।

एसएससीए के सचिव सिन चान्सेरी वुथा ने बताया कि सभी एयरलाइंस को संघर्ष क्षेत्रों (जिसमें पोइपेट शहर, पैलिन प्रांत और सिएम रीप प्रांत का कुछ हिस्सा शामिल है) के ऊपर से उड़ान भरने से बचने के लिए कहा गया है।

उन्होंने एक ऑडियो संदेश में बताया कि विमानों को 1,200 मीटर से कम ऊंचाई पर उड़ान भरने की अनुमति नहीं है। यह कदम विमानों और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है।

वुथा ने कहा कि 26 जुलाई की सुबह 10 बजे तक, नोम पेन्ह से बैंकॉक और सिएम रीप से बैंकॉक की अंतरराष्ट्रीय उड़ानें सामान्य रूप से चल रही हैं, क्योंकि विमानों ने प्रतिबंधित हवाई क्षेत्रों से बचने के लिए अपने मार्ग बदल लिए हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   27 July 2025 2:14 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story