मध्य प्रदेश धोखाधड़ी मामले में डाकघर के पूर्व कर्मचारी को 5 साल की जेल

मध्य प्रदेश धोखाधड़ी मामले में डाकघर के पूर्व कर्मचारी को 5 साल की जेल
मध्य प्रदेश के जबलपुर में सीबीआई कोर्ट ने सागर जिले के खिमलासा उप डाकघर के पूर्व उप डाकपाल को जमाकर्ताओं के खातों से 70 लाख रुपए से अधिक की राशि के गबन के मामले में दोषी ठहराया है और उसे पांच साल की कठोर सजा सुनाई है। सीबीआई ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

नई दिल्ली, 26 सितंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के जबलपुर में सीबीआई कोर्ट ने सागर जिले के खिमलासा उप डाकघर के पूर्व उप डाकपाल को जमाकर्ताओं के खातों से 70 लाख रुपए से अधिक की राशि के गबन के मामले में दोषी ठहराया है और उसे पांच साल की कठोर सजा सुनाई है। सीबीआई ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अदालत ने गुरुवार को आरोपी विशाल कुमार अहिरवार को पांच साल की सजा सुनाई और 32 हजार रुपए का जुर्माना लगाया। विशाल कुमार अहिरवार 2020-22 के दौरान खीमलासा में सब पोस्ट मास्टर के पद पर कार्यरत था।

सीबीआई ने बताया कि अहिरवार के खिलाफ साल 2022 में 17 नवंबर को मामला दर्ज किया गया था। आरोप था कि उन्होंने अपने पद का दुरुपयोग करके निकासी प्रक्रिया में हेरफेर कर फंड की हेराफेरी की।

23 जून 2020 से 19 मार्च 2022 के बीच, अहिरवार ने कथित तौर पर फर्जी निकासी की स्लिप बनाईं और खाता पासबुक में गलत एंट्री कीं।

सीबीआई ने कहा कि इसके परिणामस्वरूप, आरोपी विशाल कुमार अहिरवार ने सरकारी खजाने को 70.97 लाख रुपए का नुकसान पहुंचाया और खुद को उतना ही फायदा पहुंचाया।

इस मामले में जांच पूरी होने के बाद, सीबीआई ने 23 नवंबर 2023 को जबलपुर में सीबीआई मामलों के विशेष न्यायाधीश के समक्ष आरोपी के खिलाफ आरोप-पत्र दायर किया।

ट्रायल के दौरान, अभियोजन पक्ष ने सबूत पेश किए, जिनसे पता चला कि अहिरवार ने किस तरह से धोखाधड़ी से पैसे निकाले।

सीबीआई ने बताया कि ट्रायल के बाद अदालत ने आरोपी को दोषी ठहराया और उसे सजा सुनाई।

इसी तरह, गाजियाबाद की सीबीआई कोर्ट के स्पेशल जज ने 25 सितंबर को अपने फैसले में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, नोएडा की एसएसआई ब्रांच के ब्रांच मैनेजर मनोज श्रीवास्तव को 40 लाख रुपए के धोखाधड़ी मामले में दोषी ठहराया। कोर्ट ने उन पर 30 हजार रुपए का जुर्माना लगाया और 4 साल की सजा सुनाई।

सीबीआई के अनुसार, उसने 14 दिसंबर 2010 को बैंक धोखाधड़ी के आरोप में ब्रांच मैनेजर मनोज श्रीवास्तव और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   26 Sept 2025 3:32 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story