चढ़ावा चोरी विवाद का नहीं दिखा असर, श्रीराम मंदिर में भक्‍तों की भीड़ जारी, दान में भी हो रहा इजाफा

चढ़ावा चोरी विवाद का नहीं दिखा असर, श्रीराम मंदिर में भक्‍तों की भीड़ जारी, दान में भी हो रहा इजाफा
अयोध्‍या के श्रीराम मंदिर में चढ़ावे को लेकर जारी विवाद के बीच राम भक्तों की आस्था अडिग, श्रद्धालुओं की आमद लगातार जारी है। अयोध्‍या के संत समाज ने कहा कि चढ़ावे और श्रद्धालुओं की संख्या पर विवाद का कोई असर नहीं, भक्‍त लगातार श्रीराम मंदिर में दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।

अयोध्या, 8 अगस्‍त (आईएएनएस)। अयोध्‍या के श्रीराम मंदिर में चढ़ावे को लेकर जारी विवाद के बीच राम भक्तों की आस्था अडिग, श्रद्धालुओं की आमद लगातार जारी है। अयोध्‍या के संत समाज ने कहा कि चढ़ावे और श्रद्धालुओं की संख्या पर विवाद का कोई असर नहीं, भक्‍त लगातार श्रीराम मंदिर में दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।

अयोध्या में राम भक्तों के साथ शिव भक्तों की भारी भीड़, सड़कों पर 'बोल बम' के जयकारे लग रहे हैं।

विजयानंद महाराज ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत के दौरान बताया कि निश्चित रूप से भक्‍तों का आना शुरू हो गया है। बड़ी संख्‍या में श्रद्धालु श्रीराम के दर्शन के साथ सावन के पावन पर्व पर जलाभिषेक करने आ रहे हैं। शुक्‍ल पक्ष आने पर भीड़ में तेजी आएगी। चढ़ावा चोरी का मामला प्रभावी नहीं हो पाया है और दान दिए जाने का क्रम जारी है।

रामादल ट्रस्ट के अध्‍यक्ष कल्कि राम ने कहा कि श्रावण प्रतिवर्ष आता है, लेकिन इस साल श्रावण मास में सनातनी बढ़-चढ़कर हिस्‍सा ले रहे हैं। वहीं, श्रद्धालु बड़ी मात्रा में चढ़ावा दे रहे हैं। श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी को बढ़ावा देकर कुछ असामाजिक तत्‍वों ने जनता और श्रद्धालुओं को भ्रमित करने की कोशिश की थी। इस मामले को धता बताते हुए सनातनी बढ़-चढ़कर हिस्‍सा ले रहे हैं। हमारे सनातन धर्म में दान का महत्व है। दान सनातन का अंग है। वह दिन दूर नहीं जब इस मंदिर को सोने-चांदी से जड़ा जाएगा।

सत्येंद्र दास वेदांती ने बताया कि श्रावण मास का महीना चल रहा है। इस समय शिवभक्‍तों का सैलाब सरयू का तट हो या नागेश्‍वरनाथ का मंदिर हो, रामजन्‍म भूमि हो या हनुमानगढ़ी निरंतर बना हुआ है। इसी बीच श्रद्धालुओं में दानदाताओं की संख्‍या में बढ़ोतरी हो रही है।

इकबाल अंसारी ने कहा कि अयोध्‍या दानपुण्‍य और धर्म की नगरी है। यहां श्रद्धालु आ रहे हैं और स्नान-ध्यान कर दान चढ़ा रहे हैं। श्रावण के पवित्र महीने में लोग दिल खोलकर दान करते हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   8 Aug 2026 9:06 PM IST

Tags

Next Story