चंडीगढ़ में भाजपा ऑफिस के बाहर ब्लास्ट मामले पुलिस सख्त, दो आरोपियों को पकड़ा

चंडीगढ़ में भाजपा ऑफिस के बाहर ब्लास्ट मामले पुलिस सख्त, दो आरोपियों को पकड़ा
चंडीगढ़ के सेक्टर-37 में स्थित भाजपा दफ्तर के बाहर हुए धमाके के मामले में अब पुलिस की कार्रवाई तेज हो गई है। ताजा जानकारी के मुताबिक, इस केस में कथित तौर पर दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सूत्रों का कहना है कि दोनों संदिग्धों से पूछताछ जारी है।

चंडीगढ़, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। चंडीगढ़ के सेक्टर-37 में स्थित भाजपा दफ्तर के बाहर हुए धमाके के मामले में अब पुलिस की कार्रवाई तेज हो गई है। ताजा जानकारी के मुताबिक, इस केस में कथित तौर पर दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सूत्रों का कहना है कि दोनों संदिग्धों से पूछताछ जारी है।

बताया जा रहा है कि इससे पहले पुलिस ने मोरिंडा के पास रतनगढ़ गांव में छापा मारा था। उस दौरान घर से कुछ खास बरामद नहीं हुआ था, जिससे जांच थोड़ी धीमी पड़ती नजर आई थी। लेकिन अब दो संदिग्धों को हिरासत में लिए जाने से मामले में नया मोड़ आ गया है। खबर ये भी है कि इनमें से एक के पास से कुछ सामान मिला है, जो एक पीले लिफाफे में रखा हुआ था। हालांकि, पुलिस की तरफ से अभी तक इसको लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान अमन और गुरतेज के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों ही मोरिंडा के आसपास के इलाके के रहने वाले हैं। पुलिस अब इनके नेटवर्क और इस हमले के पीछे की साजिश को समझने की कोशिश कर रही है।

गौरतलब है कि 1 अप्रैल की शाम करीब 5 बजे चंडीगढ़ भाजपा ऑफिस के बाहर धमाका हुआ था। इस घटना ने इलाके में हड़कंप मचा दिया था। बाद में इस हमले का एक वीडियो भी सामने आया, जिसने जांच को और गंभीर बना दिया। वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक शख्स अपनी जेब से ग्रेनेड निकालता है, उसकी पिन खींचता है और फिर उसे भाजपा दफ्तर के बाहर फेंक देता है। धमाका करने के बाद दोनों हमलावर वहां से भाग जाते हैं।

वीडियो में ये भी दिखता है कि दोनों आरोपी बाइक पर सवार होकर मौके से फरार हो जाते हैं। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश में जुटी है कि इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं और इसका मकसद क्या था।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   3 April 2026 8:41 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story