'चंदू चैंपियन' के लिए कार्तिक आर्यन को मिला नेशनल अवॉर्ड, कबीर खान ने यूं जताई खुशी

चंदू चैंपियन के लिए कार्तिक आर्यन को मिला नेशनल अवॉर्ड, कबीर खान ने यूं जताई खुशी
अभिनेता कार्तिक आर्यन ने फिल्म 'चंदू चैंपियन' के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार जीतकर करियर में एक बड़ा माइलस्टोन हासिल किया है। बुधवार को फिल्म के निर्देशक कबीर खान ने एक्टर के लिए खुशी जाहिर की।

मुंबई, 23 सितंबर (आईएएनएस)। अभिनेता कार्तिक आर्यन ने फिल्म 'चंदू चैंपियन' के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार जीतकर करियर में एक बड़ा माइलस्टोन हासिल किया है। बुधवार को फिल्म के निर्देशक कबीर खान ने एक्टर के लिए खुशी जाहिर की।

निर्देशक ने इंस्टाग्राम पर कार्तिक आर्यन के साथ तस्वीर पोस्ट करते हुए कबीर ने लिखा, "हमेशा शेर की चाल चलना मेरे चैंपियन... तुम्हारी उस खास हंसी के साथ।"

वहीं, कार्तिक ने यह सम्मान उन लोगों को समर्पित किया जिन्होंने उनके सफर में उनका साथ दिया, जिसमें उनके माता-पिता, दोस्त और उनकी पूरी टीम शामिल है। सम्मान मिलने के बाद कार्तिक ने सोशल मीडिया पर एक दिल छू लेने वाला नोट भी शेयर किया था। फिल्म का लेखन और निर्देशन कबीर खान ने किया है। इसका निर्माण साजिद नाडियाडवाला (नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट) और कबीर खान ने मिलकर किया है।

फिल्म में मुख्य भूमिका अभिनेता कार्तिक आर्यन ने निभाई है, जिन्होंने मुरलीकांत पेटकर का किरदार जीने के लिए कड़ी मेहनत और शारीरिक बदलाव किए थे।

खेल पर आधारित बायोपिक ‘चंदू चैंपियन’ में अभिनेता ने पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता मुरलीकांत पेटकर की भूमिका निभाई है। यह फिल्म महाराष्ट्र के एक छोटे से गांव के मुरलीकांत पेटकर के संघर्ष और सफलता की कहानी है। बचपन से ही ओलंपिक में देश के लिए स्वर्ण पदक जीतने का सपना देखने वाले मुरलीकांत भारतीय सेना में जवान रहे। 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान वे गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें कई गोलियां लगीं। इसके बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और तैराकी व अन्य खेलों में इतिहास रचते हुए देश का नाम रोशन किया।

भारतीय राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम द्वारा प्रस्तुत 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा 18 जुलाई 2026 को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में की गई, जिसमें 2024 के सर्वश्रेष्ठ भारतीय सिनेमा को सम्मानित किया गया। फीचर फिल्म श्रेणी में 400 प्रविष्टियां, गैर-फीचर फिल्मों में 161, पुस्तकों में 38 और समीक्षकों की 24 प्रविष्टियां प्राप्त हुईं। 'आर्टिकल 370' को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म और साइंस-फिक्शन 'कल्कि 2898 ईस्वी' को सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फीचर फिल्म का पुरस्कार दिया गया।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   23 Sept 2026 11:58 AM IST

Tags

Next Story