चेक बाउंस मामला दिल्ली हाईकोर्ट में राजपाल यादव के खिलाफ दायर मामले पर फैसला सुरक्षित

चेक बाउंस मामला  दिल्ली हाईकोर्ट में राजपाल यादव के खिलाफ दायर मामले पर फैसला सुरक्षित
बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग और दमदार अभिनय के लिए हिंदी सिनेमा में अलग पहचान स्थापित करने वाले राजपाल यादव की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं।

नई दिल्ली, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग और दमदार अभिनय के लिए हिंदी सिनेमा में अलग पहचान स्थापित करने वाले राजपाल यादव की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं।

चेक बाउंस मामले में फंसे अभिनेता को लेकर अब सुनवाई के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है। फैसला अगली तारीख पर सुनाया जाएगा।

दिल्ली हाई कोर्ट ने अभिनेता राजपाल यादव के खिलाफ दायर चेक बाउंस मामले पर सुनवाई पूरी कर फैसला सुरक्षित रख लिया। कोर्ट ने गुरुवार को सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों के बीच विवाद सुलझाने का प्रयास किया, लेकिन कोई समझौता नहीं हो सका।

वहीं, अभिनेता का कहना है कि वह कोर्ट के हर फैसले का सम्मान करेंगे। मामले में राजपाल यादव के वकील एडवोकेट भास्कर उपाध्याय का कहना है कि कोर्ट के सामने अपनी सारी बातें रखी हैं और कोर्ट ने हमारे पक्ष को सुना। मामला अगली सुनवाई तक के लिए सुरक्षित रख लिया गया है। राजपाल यादव कोर्ट के फैसले का सम्मान करते हैं और हर फैसला मानने के लिए तैयार हैं।

वकील ने यह भी कहा कि अभिनेता का मामला बीते कई सालों से एकतरफा चला आ रहा है और उनसे लगातार बढ़ाकर पैसे मांगे गए हैं। अभिनेता का भी 18-20 करोड़ का नुकसान हुआ है, उसको लेकर कहीं सुनवाई नहीं हो रही है। कोर्ट ने हमारे पक्ष को सुना है।

शिकायतकर्ता मुरली प्रोजेक्ट्स के वकील एडवोकेट अवनीत सिंह सिक्का ने मीडिया से बात करते हुए कहा, "कोर्ट के सामने हमने भी अपना पक्ष रखा और राजपाल यादव वर्चुअली कोर्ट के सामने पेश हुए। कोर्ट ने कहा कि अगर पैसे दे देते हैं तो मामला यहीं खत्म हो जाता है, लेकिन अगर ऐसा नहीं करते हैं तो फिर जेल जाना होगा। 1 घंटे की डिस्कशन के बाद एक अमाउंट तय हुआ, लेकिन राजपाल यादव उसको भी लेकर मानने को तैयार नहीं हैं। उनका कहना है कि मैं पहले ही जेल जा चुका हूं, तो चलिए देखते हैं कि आगे क्या होगा। अभिनेता किसी भी फैसले को मानने को तैयार नहीं हो रहे हैं।"

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   2 April 2026 6:33 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story