चीन और ऑस्ट्रेलिया ने मुद्रा अदला-बदली समझौता बढ़ाया

चीन और ऑस्ट्रेलिया ने मुद्रा अदला-बदली समझौता बढ़ाया
चीनी केंद्रीय बैंक यानी चीनी जन बैंक (पीबीसी) से मिली जानकारी के अनुसार, हाल ही में चीनी जन बैंक और ऑस्ट्रेलिया के केंद्रीय बैंक यानी ऑस्ट्रेलियाई रिजर्व बैंक (आरबीए) ने अपने द्विपक्षीय मुद्रा अदला-बदली समझौते का नवीनीकरण किया है।

बीजिंग, 20 अगस्त (आईएएनएस)। चीनी केंद्रीय बैंक यानी चीनी जन बैंक (पीबीसी) से मिली जानकारी के अनुसार, हाल ही में चीनी जन बैंक और ऑस्ट्रेलिया के केंद्रीय बैंक यानी ऑस्ट्रेलियाई रिजर्व बैंक (आरबीए) ने अपने द्विपक्षीय मुद्रा अदला-बदली समझौते का नवीनीकरण किया है।

बताया गया है कि इस समझौते का आकार पहले के 200 अरब आरएमबी और 41 अरब ऑस्ट्रेलियाई डॉलर से बढ़ाकर 220 अरब आरएमबी और 46 अरब ऑस्ट्रेलियाई डॉलर कर दिया गया है। यह समझौता पांच साल के लिए वैध रहेगा और दोनों पक्षों की सहमति से इसे आगे बढ़ाया जा सकता है।

चीनी जन बैंक ने कहा कि द्विपक्षीय मुद्रा अदला-बदली समझौते के नवीनीकरण और विस्तार से दोनों देशों के बीच मौद्रिक और वित्तीय सहयोग को और मजबूत करने में मदद मिलेगी। इसके साथ ही, इससे द्विपक्षीय व्यापार और निवेश को बढ़ावा देने तथा वित्तीय बाजार की स्थिरता बनाए रखने में भी मदद मिलेगी।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   20 Aug 2026 11:09 PM IST

Tags

Next Story