चीन का औद्योगिक डिजिटलीकरण स्तर विश्व में अग्रणी जर्मन शोध रिपोर्ट
बीजिंग, 29 मार्च (आईएएनएस)। जर्मनी म्यूनिख विश्वविद्यालय और परामर्श कंपनी एमएचपी द्वारा संयुक्त रूप से जारी की गई हालिया रिपोर्ट '2026 इंडस्ट्री 4.0 बैरोमीटर' दर्शाती है कि चीन का औद्योगिक डिजिटलीकरण स्तर विश्व में अग्रणी है, और डिजिटल ट्विन तकनीक, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, आपूर्ति श्रृंखला पारदर्शिता और स्वचालन जैसे क्षेत्रों में चीन उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहा है।
रिपोर्ट से संकेत मिलता है कि वैश्विक औद्योगिक क्षेत्र में डिजिटलीकरण का स्तर लगातार बढ़ रहा है और संबंधित बैरोमीटर सूचकांक 2022 में 48% से बढ़कर वर्तमान में 68% हो गया है। चीन 72% तक पहुंच गया है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 3 प्रतिशत अंक बढ़ा है, जबकि अमेरिका 69% पर है, और भारत व मैक्सिको क्रमशः 68% और 67% पर हैं।
जर्मनी म्यूनिख विश्वविद्यालय में डिजिटल सेवाओं और निरंतर विकास के प्रोफेसर जोहान क्रान्ज ने कहा कि अन्य देशों की तुलना में, चीनी और अमेरिकी कंपनियों की डिजिटल उत्पादन प्रौद्योगिकियों के अनुप्रयोग की गति अधिक तेज है।
रिपोर्ट से यह भी पता चलता है कि डिजिटल ट्विन औद्योगिक क्षेत्र में सबसे तेजी से विकसित होने वाली तकनीकों में से एक बन रही है, और चीनी कंपनियां इस तकनीक के उपयोग में स्पष्ट रूप से अग्रणी हैं, विशेष रूप से लॉजिस्टिक्स में। औद्योगिक उत्पादन में कृत्रिम बुद्धिमत्ता को अपनाने में भी चीनी कंपनियां सबसे आगे हैं।
इस रिपोर्ट में दुनिया भर के विभिन्न देशों के 1,200 से अधिक औद्योगिक कंपनी प्रतिनिधियों से प्राप्त प्रतिक्रियाओं का विश्लेषण किया गया। उत्तरदाता मुख्य रूप से यांत्रिक और उपकरण अभियांत्रिकी, सूचना और संचार प्रौद्योगिकी और ऑटोमोटिव उद्योगों से थे।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   29 March 2026 5:18 PM IST












