चीन में प्रतिदिन इस्तेमाल होने वाले टोकनों की संख्या 1,400 खरब से अधिक
बीजिंग, 24 मार्च (आईएएनएस)। चीनी राष्ट्रीय डेटा प्राधिकरण के महानिदेशक ल्यू ल्येहोंग ने मंगलवार को एक संवाददाता सम्मेलन में जानकारी दी कि इस मार्च तक चीन में प्रतिदिन टोकनों के इस्तेमाल की संख्या 1,400 खरब से अधिक हो गई है, जो वर्ष 2024 की शुरुआत से 1 हजार से अधिक गुना बढ़ चुकी है और पिछले साल के अंत से इसमें 40 प्रतिशत का इजाफा हुआ है।
उन्होंने कहा कि औसत दैनिक टोकन इस्तेमाल की संख्या में इजाफे से जाहिर है कि चीन का कृत्रिम बुद्धिमत्ता तेज विकास के चरण में दाखिल हो चुका है। एआई प्रयोग दृश्यों के निरंतर विस्तार से चीन के एआई व्यवसाय की प्रतिस्पर्द्धात्मक शक्ति अधिक मजबूत हो रही है।
ल्यु के मुताबिक विभिन्न पक्षों की समान कोशिशों से वर्ष 2025 के अंत तक चीन में गुणवत्तापूर्ण डेटासेट्स की संख्या 1 लाख से अधिक हो गई और कुल आकार 890 पीबी को पार कर गया।
ल्यु ने कहा कि अगले चरण में राष्ट्रीय डेटा प्राधिकरण डेटा के जरिए एआई का सृजनात्मक विकास सशक्त बनाने पर बल देता रहेगा और विभिन्न पक्षों के साथ नए दौर के गुणवत्तापूर्ण डेटासेट्स के निर्माण की योजना लागू करेगा।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   24 March 2026 9:12 PM IST












