चीन में सांस्कृतिक उद्यमों की कारोबार आय में वर्ष की पहली छमाही में 4.6 प्रतिशत की वृद्धि
बीजिंग, 30 जुलाई (आईएएनएस)। चीन के राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो द्वारा गुरुवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, देशभर में 82,000 निर्धारित आकार से ऊपर के सांस्कृतिक और संबंधित उद्यमों के सर्वेक्षण से पता चला है कि सांस्कृतिक उद्यमों ने वर्ष की पहली छमाही में 72.026 खरब युआन कारोबार आय अर्जित की, जो पिछले साल की समान अवधि से 4.6 प्रतिशत अधिक है।
क्षेत्र के अनुसार, प्रमुख सांस्कृतिक क्षेत्र ने 50.472 खरब युआन कारोबार आय अर्जित की, जो पिछले साल की समान अवधि से 5.5 प्रतिशत अधिक है।
नए सांस्कृतिक व्यापार मॉडलों के विकास की गति मजबूत रही। वर्ष की पहली छमाही में, नए सांस्कृतिक व्यापार मॉडल की प्रमुख विशेषताओं वाले 16 उप-क्षेत्रों ने 35.239 खरब युआन की कारोबार आय अर्जित की, जो पिछले साल की समान अवधि से 9.6 प्रतिशत अधिक है और निर्धारित आकार से ऊपर के सांस्कृतिक उद्यमों की वृद्धि दर से 5.0 प्रतिशत अंक अधिक है। इसने निर्धारित आकार से ऊपर के सांस्कृतिक उद्यमों की कुल कारोबार आय में 4.5 प्रतिशत अंक का योगदान दिया।
सांस्कृतिक सेवा उद्योग ने महत्वपूर्ण स्तंभ की भूमिका निभाई। वर्ष की पहली छमाही में, सांस्कृतिक सेवा उद्योग ने 43.235 खरब युआन कारोबार आय अर्जित की, जो पिछले साल की समान अवधि से 8.1 प्रतिशत अधिक है और निर्धारित आकार से ऊपर के सांस्कृतिक उद्यमों की तुलना में 3.5 प्रतिशत अंक अधिक है।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   30 July 2026 10:54 PM IST












