चीन नवाचार के लाभों को साझा करने को तैयार है चीनी विदेश मंत्रालय
बीजिंग, 12 सितंबर (आईएएनएस)। अधिक से अधिक विदेशी कंपनियां चीन में अनुसंधान और विकास तथा नवाचार करने का विकल्प चुन रही हैं। चीन नवाचार के लाभों को विश्व के साथ साझा करने और साझा विकास हासिल करने के लिए तत्पर है।
चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता ने 11 सितंबर को आयोजित नियमित संवाददाता सम्मेलन में यह बात कही।
संबंधित सवाल का जवाब देते हुए चीनी प्रवक्ता ने कहा कि नवाचार-संचालित विकास चीन की दीर्घकालिक आर्थिक वृद्धि और औद्योगिक प्रतिस्पर्धा में तीव्र सुधार की कुंजी है।
चीन के नवोन्मेषी विकास ने दुनिया के लिए भी अवसर प्रदान किए हैं और अधिक से अधिक विदेशी कंपनियां चीन में अनुसंधान और विकास करने और नवाचार करने का विकल्प चुन रही हैं, जिससे विशाल चीनी बाजार में वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मकता को बढ़ावा मिल रहा है।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   12 Sept 2026 10:13 PM IST












