चीन नए युग में सामाजिक कार्य मजबूत करेगा
बीजिंग, 24 जुलाई (आईएएनएस)। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीसी) की केंद्रीय समिति और राज्य परिषद ने हाल में नए युग में सामाजिक कार्य मजबूत करने पर राय जारी की।
इसमें कहा गया है कि सामाजिक कार्य पार्टी और देश के कार्यों का महत्वपूर्ण भाग है, जो पार्टी की दीर्घकालिक शासन, देश की दीर्घकालिक स्थिरता, सामाजिक सामंजस्य व स्थिरता और जनता की खुशी व कल्याण से संबंधित है। नए युग में सामाजिक कार्य मजबूत करने में शी चिनफिंग की नए युग में चीनी विशेषता वाले समाजवाद की विचारधारा पर कायम रहना होगा।
राय में कहा गया है कि सामाजिक कार्य में पार्टी के नेतृत्व की व्यवस्था को बेहतर बनाना चाहिए। विभिन्न स्तरीय पार्टी समितियों को सामाजिक कार्य पर बड़ा ध्यान देते हुए नियमित समय पर अनुसंधान करना होगा और योजना बनानी होगी, ताकि मुख्य और कठिन मुद्दों का समाधान किया जा सके।
राय में कहा गया है कि उभरते क्षेत्रों में पार्टी का निर्माण मजबूत करना चाहिए। नए आर्थिक संगठनों, गैर-सार्वजनिक उद्यमों, इंटरनेट प्लेटफॉर्म कंपनियों, प्रौद्योगिकी नवाचार उद्यमों और मिश्रित स्वामित्व वाले उद्यमों, नए सामाजिक संगठनों, सामाजिक सेवा संगठनों, उद्योग संघों, वाणिज्य मंडलों और नए रोजगार समूहों में पार्टी निर्माण के कार्य पर मार्गदर्शन मजबूत करना होगा।
राय में कहा गया है कि पार्टी निर्माण से जमीनी स्तर पर शासन और जमीनी स्तर पर राजनीतिक शक्ति का निर्माण मजबूत करना चाहिए। बेहतर ढंग से नागरिकों को एकजुट करने और उनकी सेवा करने से जुड़े कार्य करने चाहिए। इसके साथ बुनियादी गारंटी भी मजबूत करनी होगी।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   24 July 2026 10:15 PM IST












