चीन ने तथाकथित अतिरिक्त उत्पादन क्षमता पर दस्तावेज जारी किया

चीन ने तथाकथित अतिरिक्त उत्पादन क्षमता पर दस्तावेज जारी किया
चीनी वाणिज्य मंत्रालय ने मंगलवार को तथाकथित अतिरिक्त उत्पादन क्षमता मुद्दे पर चीन के पक्ष नामक दस्तावेज जारी किया।

बीजिंग, 28 जुलाई (आईएएनएस)। चीनी वाणिज्य मंत्रालय ने मंगलवार को तथाकथित अतिरिक्त उत्पादन क्षमता मुद्दे पर चीन के पक्ष नामक दस्तावेज जारी किया।

इसमें कहा गया कि कुछ देशों और आर्थिक समुदायों की अपनी व्यावहारिक प्रतिस्पर्द्धा शक्ति तथा बाजार स्थान पर चिंताएं बढ़ रही हैं। वे आर्थिक व व्यापारिक सवालों का राजनीतिकरण कर कथित चीनी अतिरिक्त उत्पादन क्षमता मुद्दे को भुना रहे हैं। संबंधित तथ्यों के स्पष्टीकरण और चीनी पक्ष के व्याख्यान के लिए चीन ने यह दस्तावेज जारी किया।

इस दस्तावेज में कहा गया कि व्यावहारिक भत्ता और अतिरिक्त उत्पादन क्षमता के बीच अनिवार्य संबंध मौजूद नहीं है। बड़े देशों को नियम आधारित भत्ते में नेतृत्वकारी भूमिका निभानी चाहिए। अधिक निर्यात और अधिशेष अतिरिक्त उत्पादन क्षमता के समान नहीं है। चीनी निर्यात की वृद्धि अपने आर्थिक आकार तथा सृजन क्षमता की उन्नति के अलावा विभिन्न देशों के हरित परिवर्तन तथा औद्योकीकरण की मांग से आता है। तथाकथित चीनी घरेलू मांग के अभाव से अतिरिक्त उत्पादन क्षमता होना तथ्यों के अनुरूप नहीं है। चीन न सिर्फ बड़ा विनिर्माण देश है, बल्कि बड़ा उपभोग देश भी है। चीन न सिर्फ विश्व का कारखाना है, बल्कि विश्व बाजार भी है।

इस दस्तावेज में तथ्यों और आंकड़ों से साफ किया गया है कि चीनी आधुनिक व्यवसायों का तेज विकास सृजन पर निर्भर है। चीनी व्यवसायों का स्थिर व स्वस्थ विकास निरंतर सुधार पर निर्भर है। चीनी आधुनिक व्यवसायों का विकास विश्व के लिए चीनी शॉक 2.0 नहीं है, बल्कि चीनी मौका 2.0 है।

इस दस्तावेज में कहा गया कि विभिन्न पक्षों को पारस्परिक लाभ व साझा जीत पर कायम रहकर समान विकास बढ़ाकर अधिक निष्पक्ष व युक्तियुक्त अंतरराष्ट्रीय आर्थिक व्यवस्था और खुले व समावेशी वैश्विक उत्पादन व सप्लाई चेन निर्मित करना चाहिए।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   28 July 2026 10:25 PM IST

Tags

Next Story