चीन वैश्विक भू-उद्यान नेटवर्क में एक प्रमुख देश है यूनेस्को अधिकारी
बीजिंग, 24 अप्रैल (आईएएएनएस)। यूनेस्को ने गुरुवार को विश्व भू-उद्यानों के एक नए बैच को मंजूरी देने की घोषणा की। इस अवसर पर यूनेस्को के पृथ्वी विज्ञान एवं भू-उद्यान प्रभाग के निदेशक क्रिस्टॉफ वैनडेनबर्गे ने सिन्हुआ समाचार एजेंसी को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि चीन वैश्विक भू-उद्यान नेटवर्क में एक प्रमुख देश है। उनका मानना है कि चीन ने एक अपेक्षाकृत परिपक्व भू-उद्यान प्रणाली विकसित कर ली है और कई देश चीन से इस क्षेत्र में सीख रहे हैं।
वैनडेनबर्गे ने कहा कि चीन भू-उद्यानों को ग्रामीण विकास से जोड़ता है और उनका उपयोग दूरदराज के क्षेत्रों में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए करता है। उनके विचार में इस मॉडल ने स्थानीय लोगों में गर्व और जिम्मेदारी की भावना पैदा की है और उन्हें ठोस लाभ भी दिए हैं।
वैनडेनबर्गे ने आगे कहा कि यूनेस्को नियमित रूप से विश्व भू-उद्यानों के पुनर्मूल्यांकन के लिए विशेषज्ञ भेजता है, जिनमें से कई चीनी होते हैं। उनके अनुसार ये चीनी विशेषज्ञ अपने मॉडल और अवधारणाओं को लैटिन अमेरिका, यूरोप और एशिया में प्रसारित कर रहे हैं और अपना व्यावसायिक अनुभव साझा कर रहे हैं। साथ ही कई देश चीनी विशेषज्ञों से सीख रहे हैं।
गौरतलब है कि यूनेस्को ने घोषणा की कि उसने 12 नए भू-उद्यानों को अपने वैश्विक नेटवर्क में शामिल किया है, जिनमें चीन के चच्यांग प्रांत का छांगशान भूवैज्ञानिक पार्क और सछ्वान प्रांत का सिगुनियांगशान भूवैज्ञानिक पार्क शामिल हैं। इसके साथ ही चीन में अब कुल 51 विश्व भू-उद्यान हो गए हैं, जो दुनिया में सबसे अधिक है।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   24 April 2026 10:11 PM IST











