चीनी प्रधानमंत्री ली छ्यांग ने राज्य परिषद की 11वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की

चीनी प्रधानमंत्री ली छ्यांग ने राज्य परिषद की 11वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की
चीनी प्रधानमंत्री ली छ्यांग ने राज्य परिषद की 11वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा और चीनी जन राजनीतिक सलाहकार सम्मेलन (एनपीसी और सीपीपीसीसी) सत्रों के दौरान सीपीसी महासचिव शी चिनफिंग द्वारा दिए गए महत्वपूर्ण भाषणों और सत्रों की भावना का अध्ययन और कार्यान्वयन करने पर ध्यान केंद्रित किया गया और 2026 के लिए राज्य परिषद के प्रमुख कार्यों को लागू करने की व्यवस्था की गई।

बीजिंग, 17 मार्च (आईएएनएस)। चीनी प्रधानमंत्री ली छ्यांग ने राज्य परिषद की 11वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा और चीनी जन राजनीतिक सलाहकार सम्मेलन (एनपीसी और सीपीपीसीसी) सत्रों के दौरान सीपीसी महासचिव शी चिनफिंग द्वारा दिए गए महत्वपूर्ण भाषणों और सत्रों की भावना का अध्ययन और कार्यान्वयन करने पर ध्यान केंद्रित किया गया और 2026 के लिए राज्य परिषद के प्रमुख कार्यों को लागू करने की व्यवस्था की गई।

ली छ्यांग ने बताया कि एनपीसी और सीपीपीसीसी के दौरान महासचिव शी चिनफिंग के महत्वपूर्ण भाषण ने, एक समग्र दृष्टिकोण से, चीन के विकास से संबंधित कई प्रमुख मुद्दों पर गहराई से चर्चा की और कार्य व्यवस्थाएं कीं, जो अत्यधिक रणनीतिक, मार्गदर्शक और लक्षित हैं।

उनके अनुसार इस वर्ष से 15वीं पंचवर्षीय योजना का प्रारंभ हो रहा है। जटिल और चुनौतीपूर्ण बाहरी वातावरण तथा सुधार, विकास और स्थिरता के कठिन कार्यों का सामना करते हुए, राज्य परिषद और उसके विभागों को रणनीतिक दृष्टिकोण बनाए रखना चाहिए और अधिक सक्रिय उपाय करने चाहिए।

साथ ही, ली छ्यांग ने इस बात पर भी जोर दिया है कि सीपीसी केंद्रीय समिति की एकीकृत व्यवस्था के अनुसार, चीन को शासन उपलब्धियों के सही दृष्टिकोण को स्थापित करने और उसका अभ्यास करने के संबंध में गंभीरता से अध्ययन और शिक्षा प्रदान करनी चाहिए।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   17 March 2026 7:20 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story