चीनी उप विदेश मंत्री मा छाओश्वू ने अमेरिका का दौरा किया

चीनी उप विदेश मंत्री मा छाओश्वू ने अमेरिका का दौरा किया
अमेरिका के निमंत्रण पर, चीनी उप विदेश मंत्री मा छाओश्वू ने 22 से 23 जुलाई तक अमेरिका का दौरा किया।

बीजिंग, 24 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिका के निमंत्रण पर, चीनी उप विदेश मंत्री मा छाओश्वू ने 22 से 23 जुलाई तक अमेरिका का दौरा किया।

इस दौरान, मा छाओश्वू ने अमेरिकी उप-विदेश मंत्री क्रिस्टोफर लैंडौ के साथ बातचीत की, व्हाइट हाउस की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद में एशियाई मामलों के वरिष्ठ निदेशक इवान कनापथी और रक्षा मंत्रालय के उप-मंत्री एल्ब्रिज कोल्बी से मुलाकात की। साथ ही अमेरिकी सीनेट और हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स के सदस्यों से चर्चा की और चीन व अमेरिका के राष्ट्रपतियों के बीच बनी महत्वपूर्ण सहमति को लागू करने और दोनों देशों के बीच रचनात्मक, रणनीतिक और स्थिर संबंध बनाने की दिशा में आगे बढ़ने पर विस्तार से विचार-विमर्श किया।

(साभार-चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   24 July 2026 9:55 PM IST

Tags

Next Story