छत्तीसगढ़ गांजा तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नशे की खेप समेत 2 आरोपी गिरफ्तार
रायपुर, 12 सितंबर (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ की एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स (एएनटीएफ) द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करने वाले अपराधियों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की गई है। दरअसल, सिंघोड़ा पुलिस को गांजा की तस्करी के संबंध में प्रभावी और कानूनी कार्रवाई करने के साथ ही इसके स्रोत और गंतव्य दोनों बिंदुओं को शामिल करते हुए पूरी और वित्तीय जांच के निर्देश मिले थे।
इसी को लेकर चलाए जा रहे ऑपरेशन के तहत जिले में पुलिस के द्वारा लगातार चेकिंग कार्रवाई की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग एक कंटेनर वाहन में गांजा लेकर ओडिशा से छत्तीसगढ़ की ओर आ रहे हैं। प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने एनएच 53 रोड रेहटीखोल में कुछ समय बाद मुखबिर के बताए अनुसार एक कंटेनर वाहन को रोका, जिसमें दो व्यक्ति सवार थे।
कंटेनर वाहन को रोककर संदेही का नाम पता पूछने पर कंटेनर चालक ने अपना नाम वसीम शाह (उम्र 38 वर्ष, साकिन अमिरपुरा, नडियाद थाना, जिला खेडा, गुजरात) और बगल सीट में बैठे व्यक्ति ने अपना नाम अय्युब खान (उम्र 56 वर्ष, साकिन बोरसद, सकरिया मोहल्ला, थाना बोरसद, जिला आनंद, गुजरात) बताया।
संदेही से लगातार पूछताछ करने पर उन्होंने वाहन के अंदर में अवैध मादक पदार्थ गांजा होना बताया। तस्करों ने बताया कि उक्त गांजा को संबलपुर से गुजरात ले जाना था। आरोपीगण के कब्जे के कंटेनर का तलाशी लेने पर वाहन के पीछे डाला में चार प्लास्टिक बोरियों में 120.060 किलोग्राम गांजा (कीमती 60,030,000 रुपए) को बरामद कर जब्त किया गया।
इसके साथ ही आरोपियों के 2 मोबाइल फोन (कीमती 5,500 रुपए) एवं एक कंटेनर वाहन (कीमत 10,00,000 रुपए) सहित कुल कीमती 70,08,500 रुपए की संपत्ति को जब्त किया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। इसी के साथ पुलिस की ओर से मामले से संबंधित आगे की जांच और कार्रवाई जारी है।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   12 Sept 2026 11:35 PM IST












