चीन ने एसएमआर सहयोग को बढ़ावा देने की पहल शुरू की

चीन ने एसएमआर सहयोग को बढ़ावा देने की पहल शुरू की
अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) के 70वें महासम्मेलन के दौरान चीन ने सोमवार को 'लघु मॉड्यूलर रिएक्टर (एसएमआर) नवाचार में एकजुटता, परमाणु ऊर्जा से सुंदर घर का सह-निर्माण' विषय पर एक साइड इवेंट आयोजित किया।

बीजिंग, 16 सितंबर (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) के 70वें महासम्मेलन के दौरान चीन ने सोमवार को 'लघु मॉड्यूलर रिएक्टर (एसएमआर) नवाचार में एकजुटता, परमाणु ऊर्जा से सुंदर घर का सह-निर्माण' विषय पर एक साइड इवेंट आयोजित किया।

इसका उद्देश्य वैश्विक स्तर पर एसएमआर के क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को मजबूत करना, तकनीकी नवाचार, मानकों के समन्वय, क्षमता निर्माण और व्यावहारिक उपयोग को बढ़ावा देना था। साथ ही, इसका लक्ष्य वैश्विक जलवायु शासन और सतत विकास में योगदान देना भी था।

चीन के राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा प्रशासन के निदेशक शान चोंगदे ने कहा कि चीन परमाणु ऊर्जा को नई ऊर्जा प्रणाली के निर्माण और कार्बन उत्सर्जन के चरम स्तर तथा कार्बन तटस्थता के लक्ष्यों को हासिल करने के लिए एक महत्वपूर्ण विकल्प मानता है। उन्होंने कहा कि परमाणु उद्योग में पूरी नवाचार श्रृंखला, औद्योगिक श्रृंखला और प्रतिभा श्रृंखला के आधार पर चीन एसएमआर के विकास और इस्तेमाल के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रहा है।

शान चोंगदे ने आगे कहा कि भविष्य में चीन तकनीकी नवाचार के क्षेत्र में सहयोग को बढ़ावा देगा और एसएमआर उद्योग के विकास की नींव को और मजबूत करेगा। साथ ही, विकास और सुरक्षा के बीच संतुलन बनाए रखने, एसएमआर क्षेत्र में पेशेवर प्रतिभाओं के संयुक्त प्रशिक्षण को बढ़ावा देने, बहुपक्षीय सहयोग मंचों का बेहतर इस्तेमाल करने और व्यापक अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को मजबूत करने पर भी ध्यान दिया जाएगा।

इसी साइड इवेंट के दौरान चीन ने 'वैश्विक एसएमआर नवाचार सहयोग पहल' भी शुरू की। आईएईए के महानिदेशक के विशेष प्रतिनिधि ह्वांग वेई ने कहा कि आईएईए चीन की इस पहल का स्वागत करता है। उन्होंने कहा कि आईएईए चीन और सभी इच्छुक सदस्य देशों को एसएमआर के क्षेत्र में तकनीकी नवाचार, मानकों के समन्वय, क्षमता निर्माण और व्यावहारिक उपयोग को बढ़ावा देने में समर्थन देने के लिए तैयार है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   16 Sept 2026 10:20 PM IST

Tags

Next Story