चीन आने वाले पर्यटकों की संख्या 15 करोड़ के पार
बीजिंग, 7 मार्च (आईएएनएस)। चीनी संस्कृति और पर्यटन मंत्री सुन येईली ने 7 मार्च को पेइचिंग में आयोजित चीनी राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा के वार्षिक सम्मेलन के एक संवाददाता सम्मेलन में जानकारी दी कि प्रोत्साहन नीतियों की एक श्रृंखला के प्रभावी कार्यान्वयन के परिणामस्वरूप वर्ष 2025 में चीन में आने वाले यात्रियों की संख्या 15 करोड़ से अधिक हो गई।
यह पिछले वर्ष की तुलना में 17 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि दर्शाती है। इन यात्रियों का कुल व्यय 1 खरब 30 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक रहा। इनमें से 3 करोड़ से अधिक विदेशी यात्रियों ने चीन आने के लिए वीजा-मुक्त नीति का लाभ उठाया।
मंत्री सुन येईली ने बताया कि वर्तमान में चीन इंबाउंड भुगतान प्रणाली के सरलीकरण को तेज़ी से आगे बढ़ा रहा है। केवल पिछले वर्ष ही विदेशी यात्रियों ने मोबाइल भुगतान के माध्यम से लगभग 80 अरब युवान का व्यय किया।
उन्होंने आगे कहा कि चीन आने वाले यात्रियों की खरीदारी सूची लगातार विस्तृत हो रही है। अब उनकी रुचि केवल पारंपरिक स्मृति-चिह्नों तक सीमित नहीं रही, बल्कि वे ड्रोन, वीआर ग्लासेज, सृजनात्मक सांस्कृतिक उत्पादों और अन्य चीनी विशेष वस्तुओं को प्राथमिकता दे रहे हैं। वे चीन में बुलेट ट्रेन की यात्रा करते हैं, ड्रोन प्रदर्शन देखते हैं, हॉटपॉट का स्वाद लेते हैं और पारंपरिक चीनी परिधान पहनने का आनंद उठाते हैं।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   7 March 2026 7:44 PM IST












