चीन और अमेरिका के विदेश मंत्रियों ने फोन पर बात की

चीन और अमेरिका के विदेश मंत्रियों ने फोन पर बात की
चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने 30 जून को अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के साथ फोन पर बातचीत की।

बीजिंग, 2 जुलाई (आईएएनएस)। चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने 30 जून को अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के साथ फोन पर बातचीत की।

वांग यी ने कहा कि रचनात्मक रणनीतिक स्थिरता वाले संबंध बनाना दोनों देशों की जनता और अंतरराष्ट्रीय समुदाय की उम्मीद है और दोनों देशों के मूल हितों के अनुरूप भी है। दोनों पक्षों को बाधा दूर कर इस सही रास्ते पर दृढ़ता से चलना चाहिए।

वांग यी ने कहा कि इस मई में राष्ट्रपति शी चिनफिंग और राष्ट्रपति ट्रंप ने पेइचिंग में चीन और अमेरिका के बीच रणनीतिक स्थिरता वाले रचनात्मक संबंधों की स्थापना पर कई महत्वपूर्ण समानताएं संपन्न कीं, जिसने भावी तीन साल यहां तक कि अधिक लंबे काल में चीन-अमेरिका संबंध के विकास का मार्गदर्शन किया। दोनों पक्षों को दोनों देशों के राष्ट्राध्यक्षों की अहम समानताओं को ठोस नीति कदम में परिवर्तित करना चाहिए।

वांग यी ने कहा कि दोनों पक्षों को सहयोग की सूची लंबी बनानी चाहिए। इसके साथ सवालों की सूची छोटी बनाकर विभिन्न खतरों का नियंत्रण करना है। थाईवान सवाल समग्र स्थिति से जुड़ा है। आशा है कि अमेरिका सावधानी से थाईवान संबंधी मामले से निपटेगा।

दोनों पक्षों का समान विचार है कि यह बातचीत सकारात्मक और रचनात्मक है। दोनों पक्ष दोनों देशों के राष्ट्राध्यक्षों की अहम समानताओं को लागू करने और लचीले तरीके से संवाद जारी रखने पर सहमत हुए।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   2 July 2026 8:42 PM IST

Tags

Next Story