चीन और मिस्र के बीच मुद्रा अदला-बदली समझौते का नवीनीकरण

चीन और मिस्र के बीच मुद्रा अदला-बदली समझौते का नवीनीकरण
पीपुल्स बैंक ऑफ चाइना (पीबीओसी) ने 3 जून को घोषणा की कि उसने मिस्र के केंद्रीय बैंक के साथ द्विपक्षीय मुद्रा अदला-बदली समझौते का नवीनीकरण कर लिया है।

बीजिंग, 4 जून (आईएएनएस)। पीपुल्स बैंक ऑफ चाइना (पीबीओसी) ने 3 जून को घोषणा की कि उसने मिस्र के केंद्रीय बैंक के साथ द्विपक्षीय मुद्रा अदला-बदली समझौते का नवीनीकरण कर लिया है।

इस समझौते के तहत अदला-बदली की राशि 18 अरब युआन से बढ़ाकर 30 अरब युआन कर दी गई है। यह समझौता तीन वर्षों के लिए वैध रहेगा और दोनों पक्षों की सहमति से इसकी अवधि आगे भी बढ़ाई जा सकेगी।

पीबीओसी के अनुसार, इस समझौते के नवीनीकरण और विस्तार से दोनों देशों के बीच मौद्रिक और वित्तीय सहयोग को और मजबूती मिलेगी। साथ ही, चीन और मिस्र के बीच स्थानीय मुद्राओं के उपयोग को बढ़ावा मिलेगा, द्विपक्षीय व्यापार और निवेश को सुगम बनाने में मदद मिलेगी तथा वित्तीय बाजार की स्थिरता बनाए रखने में भी सहयोग मिलेगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   4 Jun 2026 10:32 PM IST

Tags

Next Story