चीन का ऑडिट कानून के कार्यान्वयन के लिए नियमावली जारी

चीन का ऑडिट कानून के कार्यान्वयन के लिए नियमावली जारी
चीनी प्रधानमंत्री ली छ्यांग ने हाल में राज्य परिषद के आदेश पर हस्ताक्षर किए। इसके तहत संशोधित होने के बाद चीन का ऑडिट कानून के कार्यान्वयन के लिए नियमावली इस साल के 1 दिसंबर को लागू होगी।

बीजिंग, 26 सितंबर (आईएएनएस)। चीनी प्रधानमंत्री ली छ्यांग ने हाल में राज्य परिषद के आदेश पर हस्ताक्षर किए। इसके तहत संशोधित होने के बाद चीन का ऑडिट कानून के कार्यान्वयन के लिए नियमावली इस साल के 1 दिसंबर को लागू होगी।

इस नियमावली में 7 अध्याय और 64 अनुच्छेद शामिल हैं। संशोधन की मुख्य बातें इस प्रकार हैं।

पहला, पार्टी के नेतृत्व पर जोर दिया गया। इसमें स्पष्ट रूप से निर्धारित किया गया है कि ऑडिट के काम में चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के नेतृत्व पर कायम रहना जरूरी है।

दूसरा, ऑडिट पर्यवेक्षण के दायरे में सुधार किया गया। राजकोषीय राजस्व और व्यय से संबंधित ऑडिट के दायरे और सामग्री को बेहतर बनाया गया। सरकारी संसाधनों के प्रबंधन और इस्तेमाल को विशेष ऑडिट जांच के दायरे में शामिल किया गया।

तीसरा, ऑडिट प्रक्रिया में सुधार किया गया। ऑडिट से जुड़े मामलों में दखल देने वाले नियमों का पंजीकरण और रिपोर्टिंग की जीएगी। और चौथा, ऑडिट सुधार की जिम्मेदारी मजबूत की गई।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   26 Sept 2026 11:01 PM IST

Tags

Next Story