चीन के सॉफ्टवेयर व्यवसाय की आय में 10.9 प्रतिशत की वृद्धि

चीन के सॉफ्टवेयर व्यवसाय की आय में 10.9 प्रतिशत की वृद्धि
चीनी उद्योग और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, इस साल के पहले चार महीने में चीन के सॉफ्टवेयर व्यवसाय की आय 46 खरब 68 अरब 60 करोड़ युआन दर्ज हुई, जो साल दर साल 10.9 प्रतिशत अधिक है।

बीजिंग, 8 जून (आईएएनएस)। चीनी उद्योग और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, इस साल के पहले चार महीने में चीन के सॉफ्टवेयर व्यवसाय की आय 46 खरब 68 अरब 60 करोड़ युआन दर्ज हुई, जो साल दर साल 10.9 प्रतिशत अधिक है।

पहले चार महीने में सॉफ्टवेयर उत्पादों की आय 10 खरब 46 अरब 40 करोड़ युआन रही, जो साल दर साल 8 प्रतिशत अधिक और पूरे व्यवसाय की आय का 22.4 प्रतिशत रही।

पहले चार महीने में सूचना तकनीक सेवा की आय 31 खरब 33 अरब 20 करोड़ युआन रही, जो साल दर साल 12 प्रतिशत अधिक थी और पूरे व्यवसाय की आय का 67.1 प्रतिशत था।

इसमें क्लाउड कम्प्युटिंग, बिग डेटा सेवा की आय 5 खरब 34 अरब 40 करोड़ युआन रही, जो साल दर साल 12.6 प्रतिशत बढ़ी। एकीकृत परिपथ डिजाइन की आय 1 खरब 42 अरब 80 करोड़ युवान रही, जो साल दर साल 18.3 प्रतिशत बढ़ी।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   8 Jun 2026 9:27 PM IST

Tags

Next Story