चीन की राष्ट्रीय दिवस की छुट्टियों के दौरान 1 करोड़ 54 लाख 62 हजार लोगों ने देश में आवागमन किया

चीन की राष्ट्रीय दिवस की छुट्टियों के दौरान 1 करोड़ 54 लाख 62 हजार लोगों ने देश में आवागमन किया
चीनी राष्ट्रीय आव्रजन प्रशासन से 8 अक्टूबर को मिली खबर के अनुसार, इस वर्ष राष्ट्रीय दिवस की छुट्टियों के दौरान, देश भर में सीमा निरीक्षण अधिकारियों ने चीनी और विदेशी नागरिकों के लिए 1 करोड़ 54 लाख 62 हजार प्रवेश और निकास का संचालन किया, जो प्रति दिन औसतन 22 लाख 9 हजार प्रवेश और निकास रहा, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि से 6.7 प्रतिशत अधिक है।

बीजिंग, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)। चीनी राष्ट्रीय आव्रजन प्रशासन से 8 अक्टूबर को मिली खबर के अनुसार, इस वर्ष राष्ट्रीय दिवस की छुट्टियों के दौरान, देश भर में सीमा निरीक्षण अधिकारियों ने चीनी और विदेशी नागरिकों के लिए 1 करोड़ 54 लाख 62 हजार प्रवेश और निकास का संचालन किया, जो प्रति दिन औसतन 22 लाख 9 हजार प्रवेश और निकास रहा, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि से 6.7 प्रतिशत अधिक है।

प्रवेश और निकास की मंजूरी के लिए सबसे व्यस्त दिन 4 अक्टूबर था, जब 23 लाख 97 हजार प्रवेश और निकास हुए।

इनमें से 44 लाख 44 हजार विदेश यात्राएं मुख्य भूमि के निवासियों द्वारा की गईं, जो पिछले वर्ष की समान अवधि से 9.3 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाती हैं। 6 लाख 82 हजार विदेश यात्राएं विदेशियों द्वारा की गईं, जिनमें 5 लाख 5 हजार वीजा-मुक्त नीतियों के तहत प्रवेश करने वाले शामिल हैं, जो पिछले वर्ष की समान अवधि से क्रमशः 5.4 प्रतिशत और 9.2 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाती हैं।

कुल 7 लाख 32 हजार आने-जाने वाले परिवहन साधनों (जहाज, ट्रेन, वाहन) का निरीक्षण किया गया, जो पिछले वर्ष की समान अवधि से 14.7 प्रतिशत की वृद्धि है।

राष्ट्रीय दिवस की छुट्टी के दौरान, देश भर के बंदरगाहों पर प्रवेश और निकास की प्रक्रिया सुरक्षित, कुशल और सुचारू रही।

(साभार - चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   8 Oct 2026 5:52 PM IST

Tags

Next Story