चीन में 5जी बेस स्टेशनों की संख्या 51.9 लाख पहुंची
बीजिंग, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। चीनी उद्योग और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, इस साल के पहले आठ महीनों में चीन में दूरसंचार सेवाओं की कुल मात्रा में लगातार बढ़ोतरी हुई।
5जी आदि नेटवर्क का निर्माण और इस्तेमाल लगातार आगे बढ़ रहा है। अगस्त के अंत तक चीन में 5जी बेस स्टेशनों की कुल संख्या 51 लाख 95 हजार तक पहुंची। कुल मोबाइल बेस स्टेशनों की संख्या में इसका अनुपात 39.7 प्रतिशत है।
आंकड़ों के अनुसार, अगस्त तक चीन में तीन बुनियादी दूरसंचार उद्यमों में फिक्स्ड इंटरनेट ब्रॉडबैंड में जुड़े हुए उपयोगकर्ताओं की कुल संख्या 70 करोड़ 40 लाख परिवार तक पहुंच गई, जो पिछले साल के अंत की तुलना में 1 करोड़ 36 लाख 50 हजार परिवार अधिक है।
वहीं, तीन बुनियादी दूरसंचार उद्यमों और चाइना ब्रॉडनेट के मोबाइल फोन उपयोगकर्ताओं की कुल संख्या 1 अरब 84 करोड़ 90 लाख तक पहुंची। इसमें 5जी मोबाइल फोन उपयोगकर्ताओं की संख्या 1 अरब 31 करोड़ 10 लाख है।
उधर, मोबाइल इंटरनेट डेटा ट्रैफिक में तेजी से बढ़ोतरी जारी रही। इस साल के पहले आठ महीनों में कुल मोबाइल इंटरनेट डेटा ट्रैफिक 2 खरब 97 अरब 10 करोड़ जीबी तक पहुंच गया, जो पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में 17.3 फीसदी ज्यादा है।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   3 Oct 2026 6:29 PM IST












