चीन में ऑटोमोबाइल के निर्यात में वृद्धि

चीन में ऑटोमोबाइल के निर्यात में वृद्धि
चीनी ऑटोमोबाइल निर्माता संघ से मिली खबर के अनुसार, इस साल जुलाई में चीन में ऑटोमोबाइल के निर्यात में वृद्धि कायम रही।

बीजिंग, 12 अगस्त (आईएएनएस)। चीनी ऑटोमोबाइल निर्माता संघ से मिली खबर के अनुसार, इस साल जुलाई में चीन में ऑटोमोबाइल के निर्यात में वृद्धि कायम रही।

ताजा आंकड़ों के अनुसार, जुलाई में चीन ने 10 लाख 43 हजार वाहनों का निर्यात किया, जो जून की तुलना में 0.6 प्रतिशत अधिक है और पिछले साल के जुलाई से 81.3 फीसदी ज्यादा है। इसमें 5 लाख 53 हजार नवीन ऊर्जा वाहनों का निर्यात किया गया। इसकी वृद्धि दर जून की तुलना में 5.7 प्रतिशत और पिछले साल के जुलाई से 145.5 फीसदी है।

ध्यान रहे कि इस साल अप्रैल और मई में चीन ने लगातार दो महीनों से 9 लाख से अधिक वाहनों का निर्यात किया। उसके बाद जून और जुलाई में निर्यात एक नया रिकॉर्ड पर पहुंचा, जो लगातार दो महीनों में 10 लाख से ज्यादा रहा। निर्यात में नवीन ऊर्जा वाहनों का अनुपात निरंतर दो महीनों में 50 प्रतिशत से अधिक है।

चीनी ऑटोमोबाइल निर्माता संघ के संबंधित अधिकारी ने कहा कि चीनी वाहनों के निर्यात में तेज बढ़ोतरी होने का मुख्य कारण यह है कि चीन में दुनिया की सबसे संपूर्ण ऑटोमोटिव उद्योग श्रृंखला मौजूद है।

इसके अलावा ऑटोमोटिव उद्योग का बुद्धिमान मुख्य प्रतिस्पर्धा में शामिल रहा। निर्यात उद्योग को स्थिर करने और वृद्धि का मुख्य इंजन बनने में अहम ताकत बन रहा है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   12 Aug 2026 9:03 PM IST

Tags

Next Story