चीन में पक्षी संरक्षण के प्रयासों ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की
बीजिंग, 2 जुलाई (आईएएनएस)। चीनी राष्ट्रीय वानिकी व चरागाह प्रशासन के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, चीन में पक्षी संरक्षण के प्रयासों ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की है, और संकटग्रस्त पक्षी प्रजातियों की संख्या स्थिर रूप से बढ़ रही है। इनमें क्रेस्टेड आइबिस, ब्लैक-बिल्ड गल, ब्राउन-ईयर्ड फेजेंट सहित 19 राष्ट्रीय स्तर पर संरक्षित पक्षी प्रजातियों की संख्या स्थिर बनी हुई है या बढ़ रही है।
इस वर्ष जनवरी में शीतकालीन जलपक्षी सिंक्रोनस मॉनिटरिंग में 167 प्रजातियों के कुल 63.24 लाख जलपक्षी दर्ज किए गए, जो वर्ष 2016 के 24.43 लाख की तुलना में 158.9 प्रतिशत की वृद्धि है और एक ऐतिहासिक उच्च स्तर रहा। इसके साथ ही, पूरे समाज में पक्षियों के प्रति संरक्षण की भावना दिन-ब-दिन बढ़ रही है, और बर्डवॉचिंग गतिविधियां जोरों पर हैं, जो चीन के पारिस्थितिक संरक्षण कार्यों में ठोस प्रगति को दर्शाता है।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   2 July 2026 8:01 PM IST












