बैडमिंटन: चाइना ओपन 2025 17 साल की उन्नति हुड्डा ने पीवी सिंधु को हराकर किया बड़ा उलटफेर

चाइना ओपन 2025  17 साल की उन्नति हुड्डा ने पीवी सिंधु को हराकर किया बड़ा उलटफेर
17 साल की उन्नति हुड्डा ने चाइना ओपन 2025 में बड़ा उलटफेर किया। उन्नति ने गुरुवार को दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु को हराकर महिला एकल क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।

चांगझोउ, 24 जुलाई (आईएएनएस)। 17 साल की उन्नति हुड्डा ने चाइना ओपन 2025 में बड़ा उलटफेर किया। उन्नति ने गुरुवार को दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु को हराकर महिला एकल क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।

उन्नति हुड्डा ने दमदार शुरुआत की और पहला सेट 21-16 से जीता। सिंधु ने दूसरे सेट में जोरदार पलटवार किया और 21-19 से जीत हासिल कर मुकाबले को बराबरी पर ला दिया।

हरियाणा की 17 वर्षीय उन्नति ने कड़ी टक्कर के बाद 19-18 से मामूली बढ़त बना ली थी। सिंधु ने 18 के स्कोर से लगातार तीन अंक जीतकर दूसरा गेम जीता और स्कोर बराबर कर दिया।

इसके बाद तीसरे और निर्णायक सेट में उन्नति ने 3-1 की बढ़त बना ली थी, लेकिन सिंधु ने अंतर को 5-6 कर दिया। विश्व रैंकिंग में 28वें स्थान पर काबिज उन्नति ने बढ़त को 10-5 तक पहुंचाया। यह बढ़त अंत तक बरकरार रही और उन्नति ने मुकाबला 21-13 से अपने नाम कर लिया।

अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर दोनों पहली बार आमने-सामने थे और पहले ही मैच में उन्नति ने पूर्व विश्व चैंपियन और दो बार की ओलंपिक पदक विजेता सिंधु को हरा दिया।

यह मैच बैडमिंटन में भारत के सुनहरे भविष्य की एक झलक भी था।

उन्नति क्वार्टर फाइनल में जापान की अकाने यामागुची से भिड़ेंगी।

पुरुष युगल में, सात्विक-चिराग अपने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में मलेशिया के ओंग येव सिन और टीओ ई यी से भिड़ेंगे।

इससे पहले, भारत की शीर्ष पुरुष युगल जोड़ी, सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने अपनी जीत की लय जारी रखी। दुनिया की 12वें नंबर की जोड़ी ने एक और संयमित प्रदर्शन करते हुए इंडोनेशिया के लियो रोली कार्नांडो और बागस मौलाना को सीधे गेमों में 21-19, 21-19 से हराकर खिताब जीतने की अपनी प्रबल आकांक्षाओं को रेखांकित किया।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :  

Tags

Next Story